उत्तराखंड

देहरादून पहुंचे उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड: पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी का आज हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा. इससे पहले भाजपा मुख्यालय में उनके अंतिम दर्शन किए जा रहे हैं. वहीं भारत के उप राष्ट्रपति चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन (सीपी राधाकृष्णन) देहरादून पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात करते हुए अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की.

उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कुछ तस्वीरों के साथ इसकी जानकारी भी दी है.

इससे पहले 19 मई को बीसी खंडूड़ी के निधन पर उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए अपनी शोक संवेदनाएं भी व्यक्त की थीं. उन्होंने बताया था कि,

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नम आंखों से विदाई दी. मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि, मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का संपूर्ण जीवन अनुशासन, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा. उन्होंने उत्तराखंड के विकास एवं जनसेवा में जो योगदान दिया, उसे यह प्रदेश सदैव याद रखेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *