Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
नोएडा को गोल्डन सिटी अवार्ड, ये सम्मान हासिल करने वाला प्रदेश और एनसीआर से इकलौता शहर - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

नोएडा को गोल्डन सिटी अवार्ड, ये सम्मान हासिल करने वाला प्रदेश और एनसीआर से इकलौता शहर

नोएडा: भारत सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार नोएडा शहर ने अहम मुकाम हासिल किया है. 3-10 लाख जनसंख्या वर्ग वाले शहर की श्रेणी में नोएडा सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है. नोएडा को गोल्डन सिटी अवार्ड से नवाजा गया है. यह अवार्ड हासिल करने वाला नोएडा प्रदेश और एनसीआर से इकलौता शहर है. नोएडा को गोल्डन सिटी अवार्ड हासिल करने वाला प्रदेश और एनसीआर से इकलौता शहर, अवॉर्ड का सर्टिफिकेट राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया.

केंद्र सरकार हर साल वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण करती है और स्वच्छ शहरों को सम्मान देती है. इस बार भी इंदौर लगातार आठवीं बार सबसे स्वच्छ शहरों में शीर्ष पर रहा है. लेकिन इन सबके बीच 3-10 लाख जनसंख्या वर्ग में नोएडा सबसे स्वच्छ शहर रहा है. नोएडा को गोल्डन सिटी अवार्ड मिला है.

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम. द्वारा बताया गया कि इस वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण के सभी पैरामीटर में सफलता प्राप्त करते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में गार्बेज फ्री सिटी में 5 स्टार सर्टिफिकेट प्राप्त किया गया है, तथा नोएडा प्राधिकरण ने स्वच्छ सर्वेक्षण की Open Defecation Free City Category में Water Plus Certificate प्राप्त किया गया है.

बता दें कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) को शहरी स्वच्छता और सार्वजनिक सेवा के लिए “सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवार्ड” से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान गुरुवार को नई दिल्ली के विज्ञान विभाग में आयोजित प्रतिष्ठित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंदीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *