उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के लिए 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए रजिस्ट्रेशन, धर्मस्व मंत्री ने की अपील

उत्तराखंड: धर्मस्व मंत्री व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से तैयार है. जो श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं, उनके लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहे हैं. अब तक 16 लाख से अधिक भक्तों ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब आने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है. यात्रा में किसी प्रकार की दिक्कतें ना हो इसके लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है, जिन जिलों से चारधाम यात्रा होकर गुजरेगी, उन जिलों के लिए सरकार ने 12 करोड़ 75 लाख रुपए का बजट जारी किया है. उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है.

गौर हो कि 30 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ धाम और 25 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. अब तक यमुनोत्री धाम के लिए 2 लाख 79 हजार 697 गंगोत्री धाम के लिए 2 लाख 89 हजार 774, केदारनाथ धाम में 5 लाख 51 हजार 745, बदरीनाथ के लिए 4 लाख 84 हजार 480, हेमकुंड साहिब में 23 हजार 494 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया हैं.

नैनीताल क्षेत्र के चौरसा में धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने साधना ध्यान उपवन केंद्र का उद्घाटन किया और आनंद लामा ने उनका स्वागत किया. सतपाल महाराज ने उत्तराखंड में ध्यान लगाने के लिए लोगों से यहां पहुंचने की अपील की. कहा कि इससे ध्यान को लेकर पर्यटन पढ़ेगा. उन्होंने आनंद लामा को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सुदूर इलाके में ध्यान केंद्र स्थापित करने का काम किया है. लोग यहां अपना व जगत का भला करेंगे. सरकार लगातार पर्यटन सीजन को लेकर काम कर रही है. चारधाम यात्रा के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं.

कहा कि यात्रा सुचारू रूप से चलेगी. उन्होंने कहा कि सभी यात्री अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर ही यात्रा पर निकलें और नियमों का पालन करें. ध्यान उपवन के आनंद लामा ने कहा कि ध्यान उपवन केंद्र से विश्व शांति का संदेश जाएगा. कहा उत्तराखंड में सुंदर स्थान हैं, उन्हें पहचानने की जरूरत है. यहां आकर सभी को शांति मिलेगी और सुख का अनुभव होगा. हर धर्म के लिए साधना ध्यान उपवन खुला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *