उत्तराखंड बंगाल और असम में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर उत्तराखंड में खुशी की लहर
उत्तराखंड

बंगाल और असम में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर उत्तराखंड में खुशी की लहर

उत्तराखंड: आज तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतों की गिनती जारी है. पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी के पक्ष में रुझान आने के बाद उत्तराखंड में जश्न का माहौल है. रामनगर में भी बीजेपी विधायक दिवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर की और आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया. वहीं, सीएम धामी और हरीश रावत ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है.

पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद उत्तराखंड बीजेपी में भी जश्न का माहौल है. ढोल नगाड़ों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पहुंचे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से लेकर खुद सीएम धामी भी मुख्यालय पहुंचे. जहां गंगोत्री से गंगा सागर तक भगवामय के बीजेपी नारे लगा रही है. झालमुड़ी और रसगुल्ले से बीजेपी कार्यालय पर मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया गया. वहीं, सीएम धामी और बीजेपी अध्यक्ष ने घोषणा कि है कि बंगाल चुनाव का पूरे प्रदेश में अगले 3 दिनों तक जश्न मनाया जाएगा.

बता दें कि आज तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद वोटों की गिनती चल रही है. पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी के पक्ष में आ रहे नतीजों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है. रामनगर में विधायक दिवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ता एकत्र हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर आतिशबाजी भी की.

कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा. फिलहाल, बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का मौहाल. साथ ही इस चुनावी रुझानों ने पार्टी समर्थकों में नई ऊर्जा भर दी है.

Exit mobile version