सुशील कुमार शर्मा
गाजियाबाद: किआन फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शालिनी अगम द्वारा ‘किआन साहित्य अमृत सम्मान’ की घोषणा की गई थी , जिसके अंतर्गत सुश्री वन्दना यादव, विभा रानी, मीनू त्रिपाठी व रिंकल शर्मा को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं 11,000/- की नगद राशि दे कर सम्मानित किया गया.

उन्हे यह सम्मान त्रिवेणी कला संगम में आयोजित कार्यक्रम ‘एक शाम आनंद बख्शी के नाम’ में दिया गया. साहित्यकारों को राकेश आनंद बख्शी के द्वारा मंच पर लक्ष्मीशंकर बाजपेयी, सुभाष चन्दर, डॉ. हरविंदर मांकड़, रवि यादव, डॉ. रमा, प्रदीप सरदाना, राम अवतार बैरवा व ऋषि कुमार शर्मा के उपस्थिती में सम्मानित किया गया.