Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में पुलिसकर्मी पर हमला करने के आरोप में सात गिरफ्तार - TV News Today
उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में पुलिसकर्मी पर हमला करने के आरोप में सात गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में पुलिसकर्मी पर हमला करने के आरोप में सात गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दबंग कांग्रेस नेता और उसके ग्राम प्रधान भाई की दबंगई सामने आई है. दबंग कांग्रेस नेता और उसके ग्राम प्रधान भाई पर आरोप है कि दोनों ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर क्षेत्र के चौकी इंचार्ज को जमकर पीटा. पिटाई से चौकी इंचार्ज की वर्दी फट गई और उन्हें गंभीर चोटें आईं.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चौकी इंचार्ज को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है. पुलिस ने घटना के बाद दबंगों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है. यह पूरी घटना बाराबंकी के देवा कोतवाली क्षेत्र के सिपहिया गांव की है.

शशिकांत रविवार को अपनी वैन में देवा थाने से माटी चौकी जा रहे थे, तभी कथित तौर पर इस संदेह में उन पर हमला किया गया कि उन्होंने ग्राम प्रधान के बेटे को मारा था.

जानकारी के अनुसार, चौकी इंचार्ज शशिकांत देवा कोतवाली से ड्यूटी कर वापस माती चौकी जा रहे थे. इस दौरान सिपहिया गांव के सामने पूर्व ब्लाक प्रमुख व वर्तमान कांग्रेस नेता जमील और सिपहिया गांव के ग्राम प्रधान व जमील के भाई जलील के साथ उनकी बहस हो गई. आरोप है कि कांग्रेसी नेता और उसके प्रधान भाई ने अपने गुर्गों के साथ चौकी इंचार्ज की पिटाई कर दी.

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चौकी इंचार्ज को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पुलिस ने दबंगों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

Exit mobile version