Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
यूपी के सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, दिल्ली से लेकर यूपी तक कांवड़ियों का भव्य स्वागत और इंतजाम - TV News Today
उत्तर प्रदेश यूपी के सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, दिल्ली से लेकर यूपी तक कांवड़ियों का भव्य स्वागत और इंतजाम
उत्तर प्रदेश

यूपी के सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, दिल्ली से लेकर यूपी तक कांवड़ियों का भव्य स्वागत और इंतजाम

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के बाद कहा कि कांवड़ यात्रा सामाजिक समता का उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है. इसमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सब शामिल हैं, लेकिन इस उमंग और उत्साह को भंग करने के कुत्सित प्रयास भी हो रहे हैं. कांवड़ियों को आगाह किया कि उनके बीच उपद्रवी किसी भेष में छुपे होंगे, जिनका षडयंत्र सफल न होने पाए.

ऐसे में कांवड भक्त कानून हाथ में न लेकर तुरंत प्रशासन को सूचना दें. उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. उपद्रवी कांवड़ भंग कर सकते हैं, लेकिन शिवभक्त संयम नहीं खोएंगे.

सीएम ने कहा कि शिवजी के तप की कठिन साधना में बच्चे, महिलाएं भी बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं, वहीं सामाजिक और धार्मिक संगठन श्रद्धा भाव से भक्तों की सेवा कर रहे हैं. सरकार ने पूरा प्रबंधन किया है. सीएम ने कहा कि प्रशासन ने यातयात निर्बाध रखने की पूरी व्यवस्था की है साथ ही कांवड भक्तों से भी अपील है कि वह अपने साथ चलने वाले श्रद्धालुओं और सामान्य यात्रियों की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखें.

सीएम ने कहा, कि कोई उपद्रवी कांवड़ भंग करे तो पुलिस को सूचना दें। इससे पहले सीएम योगी ने मेरठ से मुजफ्फरनगर तक कांवड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण किया. फिर मेरठ के मोदीपुरम क्षेत्र में लगाए गए मंच से कांवड़ियों पर फूल बरसाए.

सीएम योगी ने देहरादून दिल्ली हाईवे पर दुल्हेदा चौकी के सामने कावड़ियों पर करीब 11 मिनट तक फूलों कि वर्षा की. योगी के साथ अन्य नेता भी मौजूद रहे. प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि शिव लोकमंगल के देवता हैं. यह कृपा इस समय सभी शिव भक्तों पर बरस रही हैं. इस यात्रा से करोड़ों लोगों की भावना जुड़ी हैं.

Exit mobile version