Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
संहिता जन सहायक चैरिटेबल ट्रस्ट के वार्षिकोत्सव पर, झुग्गी- झोपड़ियों के रह रहे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए - TV News Today
उत्तर प्रदेश संहिता जन सहायक चैरिटेबल ट्रस्ट के वार्षिकोत्सव पर, झुग्गी- झोपड़ियों के रह रहे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए
उत्तर प्रदेश

संहिता जन सहायक चैरिटेबल ट्रस्ट के वार्षिकोत्सव पर, झुग्गी- झोपड़ियों के रह रहे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए

सुशील कुमार शर्मा

गाजियाबाद : संहिता जन सहायक चैरिटेबल ट्रस्ट ने अपने वार्षिकोत्सव एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को लार्ड कृष्णा फार्म हाउस,लाल कुआं पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें झुग्गी- झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. बच्चों ने सर्व प्रथम सरस्वती वंदना की। उसके बाद योग परफार्मेंस और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 25 महिलाओं को सम्मानित किया गया. ट्रस्ट की अध्यक्ष नीतू चौधरी ने बताया कि हमारा आज का कार्यक्रम जरूरतमंद बच्चों और उनकी माताओं के लिए समर्पित था. कार्यक्रम में मौजूद बच्चों के बारे में उन्होंने बताया कि अधिकांश बच्चे झुग्गी- झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों के बच्चे हैं जो साहिबाबाद स्टेशन के पास, छपरौला के पास तथा भाटिया मोड के पास रहते हैं. इस अवसर पर श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा बच्चों को टी-शर्ट वितरित किए गये तथा ट्रस्ट की ओर से बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई.

इस कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गम्भीर सिंह व उनकी पत्नी श्रीमती अंजलि सिंह मुख्य अतिथि थे तथा विशिष्ट अतिथियों में जीडीए के मुख्य अभियंता मानवेन्द्र कुमार,एस. डी. छिद्दारवार ( डिप्टी डायरेक्टर जनरल -श्रम एवं रोजगार मंत्रालय) मौजूद रहे।एस. श्रीवास्तव, केशव कुमार, सुशील कुमार,विनी गर्ग,अमन गर्ग, मोहित कुमार,अमित, कंचन,योग गुरु राकेश शर्मा,मंगल सिंह, मुकेश गुप्ता, ज्योति अरोड़ा, अनुभव कुमार व ट्रस्ट के सभी सदस्य बबली सैनी, भावना चौहान, पूजा मल्होत्रा, अरविंद तिवारी, विनीत मिश्रा, नरेंद्र तिवारी,दीपा चौधरी, करूणा व प्रीति आदि शामिल थे.

Exit mobile version