Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
अब घर बैठे अयोध्या के मंदिरों का करें LIVE दर्शन-पूजन, अयोध्या विकास प्राधिकरण ने किया करार - TV News Today
उत्तर प्रदेश अब घर बैठे अयोध्या के मंदिरों का करें LIVE दर्शन-पूजन, अयोध्या विकास प्राधिकरण ने किया करार
उत्तर प्रदेश

अब घर बैठे अयोध्या के मंदिरों का करें LIVE दर्शन-पूजन, अयोध्या विकास प्राधिकरण ने किया करार

उत्तर प्रदेश: रामनगरी अयोध्या में अब श्रद्धालु और पर्यटक घर बैठे अयोध्या यात्रा (AYODHYATRA) ऐप के जारिए 20 से अधिक मंदिरों में लाइव पूजन में भाग ले सकेंगे. अयोध्या विकास प्राधिकरण ने एक ग्रुप के साथ ऐप को लेकर अनुबंध किया है. इस कार्य को करने के लिए सिंगापुर की कंपनी अयोध्या पहुंची है.

ऐप के जरिए श्रद्धालु राम मंदिर, कनक भवन, हनुमानगढ़ी और सरयू घाट सहित अन्य स्थानों का दर्शन कर सकते हैं. इसमें मेटावर्स टेक्नॉलॉजी को भी शामिल किया गया है. जिससे अयोध्या की सजीव गलियों और दीपोत्सव जैसे भव्य आयोजनों का अनुभव घर बैठे किया जा सकता है.

एडीए के उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि अयोध्या एक ऐतिहासिक परिवर्तन के दौर से गुजर रही है. इसे वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र बनाने में तकनीक अहम भूमिका निभा रही है. इस ऐप के जरिए आस्था और डिजिटल नवाचार को जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास किया गया है.

अश्वनी कुमार पांडेय ने कहा कि ऐतिहासिक मंदिरों के लाइव दर्शन पूजन के लिए एक संस्था ने ऐप विकसित किया है. जिससे उनका थ्रीडी वर्चुवल टूर और मेटावर्स टूर डेवलप किया जा सके. लाइव पूजा, लाइव दर्शन श्रद्धालु कर सकें अभी इसकी व्यवस्था हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, कन्नड सहित आठ भाषाओं में की गई है. भविष्य में अन्य भाषाओं में इसकी व्यवस्था होगी.

वन प्ले ग्रुप के संस्थापक और सीईओ मोहित लालवानी ने कहा कि यह ऐप दुनिया को अयोध्या तक लाएगा. ऐप में आरती, पर्सनल पूजा की भी व्यवस्था होगी. ऐप के जरिए आप हनुमान गढ़ी, कनक भवन की आरती देख सकेंगे. एक दो महीने में 20 मंदिर शामिल कर लिए जाएंगे. राम मंदिर की ऑन परमिशन पर लाइव होगी.

Exit mobile version