ग्रेटर नोएडा वेस्ट: पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इरोज़ सम्पूर्णम सोसायटी में शिव भक्तों द्वारा भक्ति, सेवा और समर्पण से परिपूर्ण एक भव्य भंडारे एवं मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की.
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सोसायटी के बुद्धा पार्क में एक बैठक से हुई जिसमें भंडारे के आयोजन को सफल बनाने के संबंधी चर्चा की गई. व फिर शिव पूजा की गई. जिसमें सभी आयु वर्ग के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. आरती और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। पूजा उपरांत भंडारे की शुरुआत की गई, जिसमें सभी को शुद्ध सात्विक एवं स्वादिष्ट प्रसाद परोसा गया.

भंडारे में आलू-पूरी, खीर, सब्जी आदि व्यंजन श्रद्धापूर्वक परोसे गए. आयोजन में सोसायटी के वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं और युवाओं ने मिलकर सेवा कार्य संभाले और व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाया.
इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य केवल शिवभक्ति ही नहीं, बल्कि समुदाय में एकता, सहयोग और आपसी प्रेम को भी बढ़ावा देना था. आयोजकों ने बताया कि इस तरह का भंडारा प्रतिवर्ष श्रावण मास में आयोजित करने की परंपरा आगे भी जारी रहेगी. भंडारे के आयोजन को सफल बनाने में सोसायटी के वरिष्ठ नागरिकों में श्री रोहतास बाबू जी, कपिल शर्मा, जयपाल सिंह, सरजीत तंवर, जगमोहन यादव, नरेश त्यागी, प्रवीण डेडा एडवोकेट, माटा जी,व भागीरथ जर्नलिस्ट, आदि का सराहनीय योगदान रहा.
श्रद्धालुओं ने आयोजन में रोहन प्रोपराइटर Wellness Clinic Near K.B.Plaza द्वारा डा० अभिषेक नारायण MBBS के नेतृत्व में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से धार्मिक आस्था को बल मिलता है और सामाजिक समरसता भी बढ़ती है.