Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
अयोध्या दर्शन के लिए यूपी में लखनऊ समेत 5 जिलों में चालू होगी हेलीकॉप्टर सेवाएं - TV News Today
उत्तर प्रदेश अयोध्या दर्शन के लिए यूपी में लखनऊ समेत 5 जिलों में चालू होगी हेलीकॉप्टर सेवाएं
उत्तर प्रदेश

अयोध्या दर्शन के लिए यूपी में लखनऊ समेत 5 जिलों में चालू होगी हेलीकॉप्टर सेवाएं

उत्तर प्रदेश: रामनगरी अयोध्या को केंद्र में रखते हुए यूपी के पांच जिलों से जल्द ही हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने वाली है. यूपी सरकार की ओर से पीपीपी मॉडल पर ये हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की जा रही हैं. कंपनी ने इसके लिए किराया चार्ट भी जारी किया है. यह सेवा शुरू होने के बाद आगरा से अयोध्या की हवाई यात्रा 135 मिनट में होने लगेगी. इसके साथ ही मथुरा, लखनऊ, प्रयागराज, बनारस से भी अयोध्या के लिए हवाई यात्रा शुरू करने की तैयारी है. जानें किराया और लगने वाला समय.

बता दें यूपी में पीपीपी मॉडल पर हेली सेवाएं शुरू हो जा रही हैं. हेलीकॉप्टर की क्षमता 5 यात्रियों की है. हेलीकॉप्टर से राम मन्दिर हवाई दर्शन, अयोध्या से गोरखपुर, गोरखपुर से अयोध्या, अयोध्या से बनारस, बनारस से अयोध्या, अयोध्या से लखनऊ, लखनऊ से अयोध्या, अयोध्या से प्रयागराज, प्रयागराज से अयोध्या, अयोध्या से मथुरा, मथुरा से अयोध्या, अयोध्या से आगरा, आगरा से अयोध्या तक की यात्रा के लिए हवाई सुविधा प्रदान की जाएगी.

कंपनी की ओर से जारी किराया चार्ट में प्रति व्यक्ति राम मंदिर हवाई दर्शन के लिए 4130 रुपये खर्च करने होंगे. अयोध्या से गोरखपुर और गोरखपुर से अयोध्या के लिए 13373 रुपये, अयोध्या से बनारस और बनारस से अयोध्या के लिए 18388 रुपये, अयोध्या से लखनऊ और लखनऊ से अयोध्या के लिए 15045 रुपये, अयोध्या से प्रयागराज और प्रयागराज से अयोध्या के लिए 16717 रुपये, अयोध्या से मथुरा और मथुरा से अयोध्या के लिए 45135 रुपये और अयोध्या से आगरा और आगरा से अयोध्या के लिए 45135 रुपये एक तरफ का किराया निर्धारित किया गया है.

राजस एरो स्पोर्टस एंड एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जारी किराया चार्ट में अभी मूल किराये से 40 प्रतिशत छूट का आफर दिया जा रहा है. इसके साथ ही हर टिकट पर 18 प्रतिशत जीएसटी लिया जाएगा. कंपनी ने ये भी जानकारी दी है कि, हेलीकॉप्टर से यात्रा के दौरान प्रति यात्री अधिकतम सामान 5 किग्रा तक का लेगेज ले जा सकेगा. इसके साथ ही अभी बुकिंग के 60 घंटे तक पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 40 प्रतिशत की छूट लागू रहेगी. 60 घंटे से अधिक होने पर बिना किसी छूट के पूरी दरें लागू होंगी.

योगी सरकार ने यूपी में धार्मिक पर्यटन के बढ़ावा के लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने का ऐलान किया. जिसके लिए 2023 में राजस एयरो स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड से करार हुआ था. आगरा में आगरा लखनउ एक्सप्रेस वे के पास गांव मदरा में 4.9 करोड़ की लागत से हेलीपोर्ट बनकर तैयार है. 25 दिसंबर 2023 को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर सीएम योगी ने बटेश्वर से हेलीकाप्टर सेवा को हरी झंडी दिखाई थी. इसके बाद अभी तक एक भी दिन हेलीकाप्टर ने उड़ान नहीं भरी है. मंगलवार को भी आगरा के जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से हेलीकॉपटर सेवा के बारे में चर्चा की थी. तभी कंपनी के प्रतिनिधियों ने अयोध्या से शुरू की जाने वाली हेलीकाप्टर सेवा की किराये की दरों की जानकारी पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को जानकारी दी.

Exit mobile version