उत्तर प्रदेश: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर दिन अलग-अलग शहरों में चुनावी रैलियां कर रहे हैं. सीएम योगी ने मंगलवार को बिजनौर में रैली की और जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला.
इसके साथ ही दावा किया कि आज की तारीख में यूपी में बेटियां, व्यापारी सभी सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा विपक्ष को अच्छाई से नफरत है. बिजनौर में आयोजित जनसभा में लोगों ने मोदी-योगी के जमकर नारे लगाए.
सपा, बसपा और कांग्रेस के समय प्रदेश में हर दूसरे-तीसरे दिन दंगे होते थे, जिसका पश्चिमी उत्तर प्रदेश गवाह है। वहीं, भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास के साथ बेहतरीन सुरक्षा और सुशासन दिया है।
बिजनौर की जनता 'मोदी की गारंटी' के साथ है।
हार्दिक आभार नगीना वासियो! pic.twitter.com/OtwZMqyCKv
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) April 16, 2024
बिजनौर में दूसरी बार जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा भाजपा ने अयोध्या में रामलला को विराजमान करवाकर ऐतिहासिक काम किया है सीएम योगी ने कहा भाजपा ने देश के करोड़ों लोगों को मुफ्त आवास की सुविधा दी तो अयोध्या में भगवान राम का मंदिर भी बनवा कर दिखाया है.
नहटौर में आयोजित चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा आपने 2014 से पहले का भी भारत देखा था और अब का नया भारत भी आप देख रहे हैं. सीएम ने कहा 10 वर्षों में कोई देश किस कदर तेजी से विकास के पद पर अग्रसर हो सकता है, दुनिया में इसका उदाहरण भारत है.
