उत्तराखंड: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज चुनाव प्रचार को धार देने के लिए कोटद्वार पहुंचे. कोटद्वार भाबर के दुर्गापुर में एक ओर जहां उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. तो वहीं दूसरी ओर सीएम धामी की पीठ थपथपाई. उन्होंने सीएम धामी की जमकर तारीफ की.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोटद्वार में सीएम धामी की पीठ थपथपाई. उन्होंने कहा कि सीएम धामी के कामों के लिए तालियां बजानी चाहिए. उन्होंने कहा कि उन्होंने देश में पहला यूसीसी बनाकर इतिहास रचा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम धामी ने पीएम मोदी की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया.
गृह मंत्री ने कहा कि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए बलूनी को वोट दें. पीएम मोदी को साथी चाहिए जो कि अनिल बलूनी है. इसलिए आप बलूनी को भारी मतों से विजयी बनाएं. उन्होंने कहा कि अनिल को यहां से जिताओ गढ़वाल की चिंता में करूंगा. आप लोग बस अनिल बलूनी को प्रचंड बहुमत से जिताओ.
मैं 10 साल का हिसाब बताने आया हूं अपना भी और कांग्रेस का भी !
-केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah #PhirEkBaarModiSarkar pic.twitter.com/CEA9m3pPan
— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) April 16, 2024
गृह मंत्री ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी जब भी आते हैं पहाड़ी मिलेट्स लेकर आते हैं. पहाड़ी मिलेट्स से बने व्यंजनों से स्वादिष्ट और कुछ भी नहीं है. पीएम मोदी उत्तराखंड को संवार रहे हैं. उत्तराखंड के गठन के वक्त विरोध कांग्रेस करती थी. उन्होंने रामपुर तिराहा कांड का भी जिक्र किया.
उत्तराखंड को भाजपा ने बनाया और पीएम मोदी संवार रहे हैं.पीएम मोदी आरक्षण के बड़े समर्थक हैं. उन्होंने कहा कि हम ना आरक्षण हटाएंगे ना हटाने देंगे. कहा कांग्रेस से पार्टी छोड़ने की दौड़ लगी है. उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सबको लेना शुरू कर दे तो कांग्रेस में कोई भी नहीं बचेगा.
