उत्तर प्रदेश सीएम योगी ने गोरखपुर में लगाया जनता दरबार, 200 लोगों की सुनी समस्याएं
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने गोरखपुर में लगाया जनता दरबार, 200 लोगों की सुनी समस्याएं

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर दौरे के तीसरे दिन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगर किसी ने गरीबों की जमीन पर कब्जा किया है तो उसे तुरंत मुक्त कराएं और दोषियों को कड़ी सजा दिलवाएं. सीएम योगी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सबकी खुशहाली है और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने करीब 200 लोगों से मुलाकात की और सभी को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार उनके साथ है.

गोरखनाथ मंदिर से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश दिया. उन्होंने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करेगी. एक व्यक्ति ने जमीन कब्जे की शिकायत की, जिस पर सीएम ने प्रशासन और पुलिस को तुरंत एक्शन लेने का आदेश दिया. साथ ही कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे. जिन्हें सीएम ने सरकार की मदद का आश्वासन दिया. यह कहते हुए कि किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए. उन्होंने राजस्व और पुलिस मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता से निस्तारण के निर्देश दिए.

जनता दर्शन में कुछ लोगों के साथ उनके बच्चे भी आए थे. मुख्यमंत्री ने उन्हें दुलारकर आशीर्वाद दिया, उनका नाम और स्कूल जाने के बारे में पूछा. उन्हें अपने हाथों से चॉकलेट गिफ्ट करते हुए खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया. कक्षा 6 में पढ़ने वाली बिटिया से बात करने के बाद भावुक हुए सीएम योगी ने उसके अभिभावक से कहा कि बिटिया को खूब पढ़ाइए.

Exit mobile version