उत्तर प्रदेश: जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद पहली बार गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ संभल दौरे पहुंचे. सीएम योगी जिले को 659 करोड़ रुपए की 222 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने संभल जिला मुख्यालय के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला.
सीएम योगी ने इस दौरान कहा कि संभल हिंसा को लेकर कहा कि हमारी सरकार में सभी सुरक्षित हैं, केवल दंगाई असुरक्षित हैं. पिछली सरकार में अराजकता थी, न व्यापारी सुरक्षित था और न बेटी सुरक्षित थी. अब पब्लिक सेफ महसूस करती है. दंगाइयों पर महाकाल का वास्तविक असर दिखाई पड़ रहा है.
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद सम्भल में आज ₹659 करोड़ की 222 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्भल में उत्खनन के दौरान प्राप्त पुरातात्विक अवशेषों का अवलोकन एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं किट… pic.twitter.com/TCr40vAk8z
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 7, 2025
सीएम ने कहा कि सम्भल की सच्चाई को छुपाने की कोशिश करने वालों के गलत मंसूबों को भी ध्वस्त करने का काम करेंगे. जो भारत और भारतीयता की विरासत को कलंकित करने का कार्य करेंगे, उन्हें वह सबक सिखाएंगे, जो उनकी आने वाली कई पीढ़ियां याद रखेंगी.
सीएम योगी ने मंच से कहा कि भगवान कल्कि और हरिहर की धरती संभल को नमन करता हूं. आने वाले रक्षाबंधन और श्री कृष्ण जन्माष्टमी की सभी को बधाई देता हूं. इसके साथ ही सीएम ने 8, 9 और 10 अगस्त को हर बहन के लिए यूपी परिवहन की बसें मुफ्त चलाने का ऐलान किया.
