उत्तर प्रदेश भाजपा के घोषणा-पत्र को सीएम योगी ने बताया- विश्व का नेतृत्व करने वाले भारत का “ब्लूप्रिंट”
उत्तर प्रदेश

भाजपा के घोषणा-पत्र को सीएम योगी ने बताया- विश्व का नेतृत्व करने वाले भारत का “ब्लूप्रिंट”

उत्तर प्रदेश: लोकसभा चुनाव 2024 में देश की सत्‍तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने 400 पार का लक्ष्‍य रखा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवा को भाजपा का घोष्‍णा पत्र जारी कर दिया है. भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र को संकल्‍प पत्र का नाम दिया है. वहीं एक दिन बाद उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भाजपा के घोषणा पत्र प्रतक्रिया व्‍यक्‍त किया है.

सीएम योगी ने भाजपा के घोषणापत्र पर कहा चाहे 2017 और 2022 में विधानसभा चुनाव हों या 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव हों, बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी करना शुरू कर दिया है. कल, पीएम मोदी ने संकल्प पत्र जारी किया है डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 2024 का चुनाव इसके चार स्तंभ हैं, युवा, गरीब, किसान और महिलाएं. जो महत्वाकांक्षा है वो मोदी का मिशन है, जो मोदी जी का विजन है वो हम सबका मिशन है.

सीएम योगी ने कहा ये लोकसभा चुनाव आत्त्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना को लेकर लड़ा जा रहा है.उन्‍होंने कहा यह संकल्प पत्र नए भारत श्रेष्ठ भारत आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत और विश्व का नेतृत्व करने वाले भारत का ब्लूप्रिंट है. इसके साथ ही सीएम योगी 2024 चुनाव के दावा करते हुए नया नारा दिया कहा कि 80 बनेगा आधार एनडीए 400 पार फिर एक बार मोदी सरकार.

Exit mobile version