Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
सीएम योगी: 5 करोड़ गन्ना किसानों को गन्ने पर एफआरपी बढ़ाने का लाभ - TV News Today
उत्तर प्रदेश सीएम योगी: 5 करोड़ गन्ना किसानों को गन्ने पर एफआरपी बढ़ाने का लाभ
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी: 5 करोड़ गन्ना किसानों को गन्ने पर एफआरपी बढ़ाने का लाभ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना किसानों की एफआरपी बढ़ाये जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है. केंद्रीय कैबिनेट ने चीनी सीजन के लिए किसानों को अधिक फायदा पहंचाने के लिए एफआरपी बढ़ाया है.

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना किसानों के स्वावलंबन से समृद्धि की यात्रा को नया आयाम प्रदान करने वाला बताया है. इसको लेकर किसानों में भी ख़ुशी की लहर है.

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा चीनी सीजन 2023-24 में गन्ना किसानों के लिए गन्ने के अब तक के उच्चतम उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) को ₹315प्रति क्विंटल करने की स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय अत्यंत सराहनीय है.

इससे देश के किसानों को पहले की तुलना में और भी अधिक लाभ होगा. उन्होंने कहा कि खुशहाल किसान ही नए भारत की पहचान हैं. मोदी सरकार ने देश के गन्ना किसानों के लिए तोहफे का एलान करते हुए गन्ने की एफआरपी बढ़ाने का फैसला किया है. 2023-24 सीजन के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 315 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया.

यह अब तक के गन्ना खरीदी की सर्वाधिक कीमत है. इससे न केवल देश के गन्ना किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा बल्कि चीनी मिलों में कार्यरत श्रमिकों को भी अधिक लाभ मिलेगा. इस निर्णय से लगभग 5 करोड़ गन्ना किसान और चीनी मिलों में काम करने वाले लाखों श्रमिकों को लाभ मिलेगा.

Exit mobile version