Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
तुलसीदास ने जहां किए थे प्रभु श्रीराम के दर्शन, चित्रकूट के उस रामघाट का 18.30 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण - TV News Today
उत्तर प्रदेश तुलसीदास ने जहां किए थे प्रभु श्रीराम के दर्शन, चित्रकूट के उस रामघाट का 18.30 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण
उत्तर प्रदेश

तुलसीदास ने जहां किए थे प्रभु श्रीराम के दर्शन, चित्रकूट के उस रामघाट का 18.30 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण

उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश को पर्यटन के लिहाज से मोस्ट फेवर्ड डेस्टिनेशन (सबसे पसंदीदा गंतव्य) के तौर पर विकसित कर रही है. यूपी देश और विदेश के सैलानियों का ध्यान खींच रहा है. इसमें इजाफा करने के लिए विभिन्न मंडलों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रहीं हैं. चित्रकूट मंडल के जिलों में भी पर्यटन विकास को बढ़ावा देने की रूपरेखा तय की गई है. परियोजना में चित्रकूट के प्रसिद्ध रामघाट के सौंदर्यीकरण, विकास व चौड़ीकरण की प्रक्रिया को 18.30 करोड़ की लागत से पूरा किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है.

चित्रकूट के लालापुर व बांदा में कलिंजर फोर्ट के पास टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर, महोबा में सालट फोर्ट के समीप पार्किंग व टूरिस्ट फैसिलिटीज को बढ़ाने पर भी काम किया जाएगा. चित्रकूट के सोमनाथ मंदिर व हमीरपुर के पातालेश्वर मंदिर में पर्यटन को बढ़ावा देने व चित्रकूट में वाल्मीकि आश्रम के पास म्यूजियम के निर्माण कार्य को भी जल्द पूरा किए जाने पर जोर है. इन सभी निर्माण व विकास कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड को सौंपी गई है.

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के किनारे स्थित रामघाट पर बड़े स्तर पर सौंदर्यीकरण प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा. यह सांस्कृतिक व शहरी कायाकल्प की मिसाल बनेगा. मान्यता है कि यह वही स्थल है जहां गोस्वामी तुलसीदास को प्रभु श्रीराम के दर्शन हुए थे. ऐसे में इस स्थल की आध्यात्मिक व ऐतिहासिक महत्व को संरक्षित करते हुए उसे आधुनिक नागरिक सुविधाओं से युक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. परियोजना के अंतर्गत रामघाट पर 18.30 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, चौड़ीकरण संपर्क मार्ग के सुधार व विस्तारीकरण व पर्यटक सुविधाओं के निर्माण व विकास प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा.

परियोजना के अंतर्गत चित्रकूट के लालापुर व बांदा में कलिंजर फोर्ट के समीप टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर और महोबा में साल्ट फोर्ट के समीप पार्किंग व टूरिस्ट फैसिलिटीज को बढ़ाने पर भी काम किया जाएगा. लालापुर में टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर संबंधी कार्यों को 7.01 करोड़ की लागत से जबकि व बांदा में कलिंजर फोर्ट के समीप 3.83 करोड़ रुपये की लागत से कार्यों को पूरा किया जाएगा. इन दोनों कार्यों को वर्षा अवधि के अलावा 12 व नौ माह की समयावधि में पूरा किया जाएगा.

महोबा के साल्ट फोर्ट के निकट पार्किंग व टूरिस्ट फैसिलिटीज के विकास को वर्षा अवधि के अतिरिक्त नौ माह में 3.81 करोड़ की लागत से पूरा किया जाएगा. चित्रकूट के गांव चर में सोमनाथ महादेव मंदिर में वर्षा अवधि के अतिरिक्त नौ माह की समयावधि में टूरिस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर व विकास कार्यों को 1.48 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा. हमीरपुर के पातालेश्वर महादेव मंदिर में पर्यटन विकास प्रक्रिया को छह के अंदर 68.86 लाख रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा. चित्रकूट में वाल्मीकि आश्रम के पास म्यूजिमय के निर्माण कार्यों को पूरा किए जाने पर फोकस होगा.

Exit mobile version