Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की - TV News Today
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम योगी ने विधान भवन परिसर के समक्ष किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि चौधरी साहब ने शासन की शुचिता के लिए कई कदम उठाए, जिसकी गूंज पूरे समाज में सुनाई देती है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि पूरा देश चौधरी साहब को भूमि सुधार, हदबंदी कानून को लागू करने, ग्रामीण विकास और अन्नदाता किसानों के मसीहा के रूप में याद किया जाता है. यह उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है, कि चौधरी साहब का सानिध्य उत्तर प्रदेश वासियों को लंबे समय तक प्राप्त हुआ. उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश में भूमि सुधार, ग्रामीण विकास संबंधित शासन की शुचिता और पारदर्शिता को लेकर अनेक कदम उठाए, जिसकी गूंज आज भी हमारे गांव में किसानों से लेकर समाज के प्रत्येक तबके में सुनने को मिलती है.

सीएम ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री, उप-प्रधानमंत्री, गृह और वित्त मंत्रालय के दायित्वों को भी बखूबी निभाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 11 वर्षों से चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार करने के लिए ग्रामीण विकास और अन्नदाता किसानों के उत्थान के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं.

सीएम योगी ने अंत में कहा, कि चौधरी साहब की स्मृतियों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जयवीर सिंह, मेयर सुषमा खर्कवाल और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे.

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने एक्स पर लिखा कि देश की समृद्धि का रास्ता गांव के खेत एवं खलिहानों से होकर जाता है.

चौधरी चरण सिंह समृद्ध गांव और सशक्त किसान के लिए आजीवन समर्पित रहे. उन्होंने वंचितों के उत्थान, किसानों के कल्याण और ग्रामीण भारत की प्रगति के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया. डबल इंजन की सरकार उनके दिखाए रास्ते पर लगातार आगे बढ़ रही है.

Exit mobile version