सुशील कुमार शर्मा
ग़ाज़ियाबाद: रविवार 15 मार्च को इनमेंटेक कॉलेज डासना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष एवं राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वी एन भातखण्डे संगीत महाविद्यालय के तत्वावधान में वंदे मातरम् समारोह का आयोजन किया गया. भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा मुख्य अतिथि थे. अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया. सर्व प्रथम चैती शर्मा ने 24 रागों पर आधारित देवी रागमाला का गायन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संघ का गणगीत “अरुणोदय हो चुका” वीर महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया.

संघ द्वारा संचालित ज्योति सेवा न्यास के छात्रों ने- देश हमें देता है सब कुछ, गीत का गान किया. “सतरंगी रंगों सा उज्वल सा पावन ऐसा देश हमारा” सुनाकर दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरी।शांति की कामना करते हुए गीत “एक बाग है ये दुनिया की” खूब सराहना हुई. कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण बर्मिंघम सिटी संयुक्त राज्य से आए अतिथि कलाकार उस्ताद जौहर अली रहे, जिन्होंने वायलन वादन के द्वारा राग किरवानी और राष्ट्रगीत वंदे मातरम की धुन सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया. उन्होंने कहा कि वह लगभग पूरी दुनिया में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं, और सभी का यह मानना है कि भारतीय शास्त्रीय संगीत का कोई जोड़ नहीं है. उन्होंने वी एन भातखण्डे संगीत महाविद्यालय के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. पंडित हरिदत्त शर्मा के लिए कहा कि आज देशभर में उनके जैसा कोई विद्वान संगीतज्ञ नहीं है.
कार्यक्रम अध्यक्ष मयंक गोयल ने कार्यक्रम की सराहना करने के साथ ही सभी कलाकारों और अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया. मुख्य अतिथि सुनील शर्मा कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह विद्यालय लगातार संगीत के प्रचार प्रसार के लिए कार्यरत है और इसे और वृहद स्तर पर पहुँचाने के लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए. अंत में 50 छात्रों ने एक साथ सम्पूर्ण राष्ट्रगीत का गायन किया. सतीश कुमार ने की बोर्ड, चरणजीत सिंह ने ऑक्टोपैड, डॉ. प्रीति त्रिगुणायत ने तबला व हारमोनियम, मुकुल, आयुष व कविश ने तबला और चैती शर्मा ने हारमोनियम पर संगत की. महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ज्योति शर्मा ने कार्यक्रम का सुन्दर संचालन किया.
इस अवसर पर डॉ. माला कपूर, वीनू चौधरी, हरिओम शर्मा, महेश गोयल, ललित जायसवाल, सुभाष गर्ग, डॉ. आर के पोद्दार, डॉ. मधु पोद्दार, के सी गुप्ता, डॉ. तारा गुप्ता, महेश गोयल,पत्रकार सुशील शर्मा,सलामत मियाँ,कुलदीप व विमल कुमार, डॉ. महेश व्हाइट, डॉ. गोपाल शर्मा, पं. ज्ञानेन्द्र शर्मा, अशोक शर्मा, डॉ. संजीव रसानिया, डॉ वीणा मित्तल, डॉ मधु श्रीवास्तव, डॉ. निवेदिता शर्मा, डॉ अनुराग सिंघल, डॉ. अनुपम भारद्वाज, विपिन राठी, रश्मि गोयल, फाल्गुनी नियोगी, आभा बंसल, अलका कौशिक, दीपक शर्मा, एम के सेठ, राघवेंद्र गौतम, डॉ. अलका अग्रवाल, शिवम शर्मा, आलोक कुमार, डॉ. सलिल श्रीवास्तव सहित 50 से अधिक लोगों को कला- मनीषी सम्मान दिया गया. पुनीत शर्मा, अभय शर्मा, नवीन शर्मा, मनोज गुप्ता सत्यम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष महत्वपूर्ण योगदान दिया। लगभग 3 घंटे तक चले इस कार्यक्रम की सभी ने खूब सराहना की.