Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
अमित शाह से मिले पहलवान, बृजभूषण सिंह के खिलाफ मजबूत चार्जशीट दायर करने की मांग - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर अमित शाह से मिले पहलवान, बृजभूषण सिंह के खिलाफ मजबूत चार्जशीट दायर करने की मांग
दिल्‍ली-एनसीआर

अमित शाह से मिले पहलवान, बृजभूषण सिंह के खिलाफ मजबूत चार्जशीट दायर करने की मांग

दिल्‍ली: ओलंपियन पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शनिवार, 3 जून की देर रात उनके आवास पर मुलाकात की और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ मामले पर चर्चा की.

पहलवानों के एक करीबी सूत्र ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया, उन्होंने गृहमंत्री के साथ अपनी चिंता साझा की. बैठक लंबी चली और उन्होंने सब कुछ सुना. लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है.

इसके अलावा प्रदर्शनकारी पहलवान बजरंग पुनिया ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया हमने गृह मंत्री के साथ बैठक की थी. मैं और अधिक टिप्पणी नहीं कर सकता.

द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, बैठक के दौरान, बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच की स्थिति मुख्य मुद्दे पर चर्चा की गई. पहलवानों ने जल्द से जल्द एक मजबूत चार्जशीट दायर करने का भी दबाव बनाया.

बता दें कि बजरंग, साक्षी और विनेश 23 अप्रैल से पहलवानों के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं और डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एक नाबालिग सहित कई पहलवानों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं.

Exit mobile version