Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया (WJI) की नई दिल्ली में हुई दिल्ली के पत्रकारों के साथ बैठक - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया (WJI) की नई दिल्ली में हुई दिल्ली के पत्रकारों के साथ बैठक
दिल्‍ली-एनसीआर

वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया (WJI) की नई दिल्ली में हुई दिल्ली के पत्रकारों के साथ बैठक

दिल्ली: मंडी हाउस स्थित हिमाचल भवन में वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया (WJI) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. बैठक में दिल्ली प्रांत इकाई के पुनर्गठन, दिल्ली की नई भाजपा सरकार के समक्ष पत्रकारों की समस्याओं और आगामी योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. इस बैठक में एडवोकेट वीर प्रकाश जी और उनके सहयोगी श्री सैमुएल ने बताया कि पत्रकारों द्वारा रिपोर्टिंग करने में पुलिस और प्रशासन द्वारा सहयोग नहीं करने पर पत्रकारों के कानूनी अधिकारों के विषय में बताया.

यूनियन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जी ने सभा में बताया कि यूनियन 13 राज्यों में अपनी इकाई की गठन कर चुकी है और शेष राज्यों में भी जल्दी ही गठन किया जायेगा और उत्तरप्रदेश , हरियाणा और अन्य राज्यों का भी पुनर्गठन किया जाएगा.

यूनियन में नए साथियों को जोड़ने पर जोर देते हुए मेंबरशिप ड्राइव चलाने पर जोर दिया.

बैठक के मुख्य बिंदु

– दिल्ली प्रांत के पुनर्गठन पर विचार-विमर्श संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों की रक्षा को लेकर रणनीति बनाई गई.

– पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा:राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र भंडारी कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर उन्हें नई सरकार के गठन पर शुभकामनाएं दी जाएंगी और पत्रकारों की समस्याओं से अवगत भी कराया जाएगा.

– वहीं वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने जानकारी दी कि डिजिटल मीडिया वेबिनार:15 मार्च को दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक डिजिटल मीडिया से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर वेबिनार आयोजित होगा.

🔶वहीं इस बैठक में सदस्यों के लिए निःशुल्क इंश्योरेंस कवरेज पर सहमति बनी.

🔶हेल्थ कैंप की योजना: दिल्ली में जल्द ही पत्रकारों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने पर चर्चा हुई.

प्रमुख पदाधिकारी एवं उपस्थित सदस्य:

बैठक में WJI के राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र भंडारी,कार्यकारी अध्यक्ष संजय उपाध्याय, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सक्सेना, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा, दिल्ली प्रदेश महामंत्री देवेंद्र तौमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदीप सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेंद्र धवन सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे.

अन्य प्रमुख सदस्यों में धर्मेंद्र भदोरिया, अशोक सक्सेना, मनी आर्य ,प्रितपाल सिंह, लक्ष्मण इंदौरिया, महेंद्र कुमार, स्वतंत्र सिंह भुल्लर, विजय शर्मा, ईश मलिक, तीर्थंकर सरकार, दिवाकर कुमार आदि शामिल रहे.

बैठक के बाद लंच पर अनौपचारिक चर्चा भी हुई, जिसमें पत्रकारों के हितों को मजबूत करने और संगठन को और प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव रखे गए.

बैठक की समाप्ति पर पत्रकार बिरादरी को आश्वस्त किया गया कि WJI पहले भी पत्रकारों की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाता रहा है और जल्द ही दिल्ली की नव गठित सरकार के साथ संवाद स्थापित कर पत्रकारों की समस्याओं को सुलझाने के लिए ठोस कदम उठाएगा.

Exit mobile version