दिल्‍ली-एनसीआर दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस की गांधीगिरी, गुलाब दे कह रहे अफसर ‘हेलमेट पहनो मेरे भाई’
दिल्‍ली-एनसीआर

दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस की गांधीगिरी, गुलाब दे कह रहे अफसर ‘हेलमेट पहनो मेरे भाई’

दिल्ली: ट्रैफिक पुलिस टू व्हीलर चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरुक कर रही है. इसके लिए विशेष तौर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. लेकिन इस अभियान की खास बात ये है कि यहां चालान नहीं बल्कि गांधीगिरी से लोगों को हेलमेट पहनने की सलाह दी जा रही है. ना कोई ऊंची आवाज…ना कोई धमकी…बस प्यार से गुलाब देते नजर आ रहे हैं ट्रैफिक पुलिसकर्मचारी…दिल्ली वालों के लिए ये नजारा खास है.

दिल्ली के मूलचंद फ्लाईओवर की रेड लाइट पर डिफेंस कॉलोनी टीआई मधुरेंद्र कुमार हेलमेट न लगाने वाले वाहन चालकों को गुलाब देकर उन्हें हेलमेट लगाने की सलाह देते नजर आए. तो वहीं इस दौरान पर बिना हेलमेट लगाए यातायात कर रहे लोग ट्रैफिक पुलिस को देखकर भागते हुए भी दिखाई दिए.

दिल्ली में अभी तक आपने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बिना हेलमेट लगाए चालकों पर फाइन काटते हुए देखा होगा. वहीं अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के द्वारा ट्रैफिक नियमों के पालन के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए एक नई पहल की है जिसमें डिफेंस कॉलोनी के ट्रैफिक इंस्पेक्टर मधुवेंद्र कुमार अपनी पूरी टीम के साथ मूलचंद फ्लाईओवर के रेड लाइट पर हाथों में गुलाब लेकर सड़क पर उतर गए हैं. इस बार उनकी मंशा चालान नहीं बल्कि गुलाब देकर उन्हें समझाने की है.

इस अभियान के दौरान कई लोग बिना हेलमेट सफर करते दिखे. जिन्हें रोककर गुलाब भेंट किया गया. इस दौरान उन्हें हेलमेट नहीं लगाने के नुकसान के बारे में समझाया गया. साथ ही कहा गया कि आप सब हेलमेट लगाए सिर्फ हेलमेट आपको चालान से नहीं आपको एक्सीडेंट में होने वाले गंभीर चोटों से भी बचाता है इसलिए इस बार हम आपका कोई चालान नहीं करेंगे लेकिन हम आपको गुलाब देते हुए यह सलाह देते हैं कि आप जब भी यात्रा करें और अगर कोई पिछले सीट पर आपके साथ बैठता है तो उन्हें भी हेलमेट पहनाए और खुद भी हेलमेट पहने इससे आपकी जान सुरक्षित रहेगी और आप पुलिस के चालान से भी बच सकेंगे.

इस अभियान के जरिए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों को समझाया गया और साथ ही बदले में उन्हें गुलाब देकर उनसे संकल्प लिया गया कि आप सब जब सड़क पर चलते हैं तो ट्रैफिक नियमों का पालन करें इससे आप भी सुरक्षित रहेंगे और दिल्ली ट्रैफिक भी सुचारू रूप से चलेगा और आप बेवजह की चालानों से बच सकेंगे.

Exit mobile version