दिल्‍ली-एनसीआर बिसरख थाना प्रभारी व तीन अन्य थाना प्रभारियों के इलाकों में किए गए बदलाव
दिल्‍ली-एनसीआर

बिसरख थाना प्रभारी व तीन अन्य थाना प्रभारियों के इलाकों में किए गए बदलाव

ग्रेटर नोएडा: बिसरख थाना प्रभारी और सर्किल एसीपी को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सोमवार रात क्राइम मीटिंग के दौरान अपने इलाके में अपराध नियंत्रण पर प्रभावी अंकुश न लगा पानें के कारण हटाने का निर्णय लिया. इसके अलावा तीन थाना प्रभारियों के क्षेत्र में भी बदलाव का निर्णय लिया गया।आयोजित मीटिंग के दौरान पुलिस कमिश्नर ने सभी थानों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए.

पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में सोमवार रात को क्राइम मीटिंग आयोजित की गई. दो घंटे तक चली इस मीटिंग में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय, तीनों जोन के डीसीपी, जिले के सभी एसीपी व थाना प्रभारी शामिल हुए. मीटिंग के दौरान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सेंट्रल नोएडा जोन की सर्किल दो की एसीपी दीक्षा सिंह और बिसरख थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह को हटाने का निर्णय लिया गया.

पिछले दिनों बिसरख थानाक्षेत्र में सोसाइटी की लिफ्ट में महिला के साथ लूट के प्रयास की घटना ने काफी तूल पकड़ा था. व इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. एसीपी सर्किल दो का चार्ज अब पवन कुमार संभाल रहे हैं. व कृष्ण गोपाल शर्मा को अब बिसरख थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है. और विपिन कुमार को सेक्टर-113 थाने की जिम्मेदारी दी गई है. एक्सप्रेसवे थाने का प्रभार अमित खारी को दिया गया है.

राजीव नारायण मिश्रा,अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था द्वारा बताया कि मीटिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को इलाके के सभी किरायेदारों का सत्यापन करने, संवेदनशील स्थानों पर नियमित चेकिंग करने और स्ट्रीट क्राइम पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं. गणतंत्र दिवस के नजदीक होने के कारण यह निर्देश दिये गये है कि बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में असामाजिक तत्वों पर नजर रखे और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे.

Exit mobile version