दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुजरात दौरे के दौरान भुज और अहमदाबाद के बीच देश की पहली ‘वंदे मेट्रो’ सेवा के अलावा कई अन्य वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. इसके साथ-साथ पीएम मोदी ने गांधीनगर में री-इन्वेस्ट 2024 का उद्घाटन और अहमदाबाद में 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया.
जानकारी मिली है उसके मुताबिक वंदे मेट्रो ट्रेनें कोल्हापुर-पुणे, पुणे-हुबली, नागपुर-सिकंदराबाद, आगरा कैंट से बनारस और दुर्ग से विशाखापत्तनम के रूट पर चलेंगी. पीएमओ की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पहली 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन वाराणसी और दिल्ली के बीच चलेगी. इस बीच, मध्य रेलवे ने बताया कि कोल्हापुर-पुणे वंदे.
#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi inaugurates the Ahmedabad Metro Rail Project
Gujarat Governor Acharya Devvrat and Chief Minister Bhupendra Patel are also present. pic.twitter.com/yLxEu828b2
— ANI (@ANI) September 16, 2024
पश्चिमी रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, अहमदाबाद-भुज वंदे मेट्रो सेवा नौ स्टेशनों पर रुकेगी और 110 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से 360 किलोमीटर की दूरी 5 घंटे 45 मिनट में तय करेगी. अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह ट्रेन भुज से सुबह 5:05 बजे रवाना होगी और सुबह 10:50 बजे अहमदाबाद जंक्शन पहुंचेगी. सेंट्रल रेलवे ने बताया कि पुणे-हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को पुणे से 4.15 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात करीब 11.40 बजे हुबली पहुंचेगी. नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस नागपुर से शाम 4.15 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 11.25 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी. कोल्हापुर-पुणे-कोल्हापुर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलाने की योजना है.
प्रधानमंत्री ने 30 मेगावाट की सौर प्रणाली, कच्छ लिग्नाइट थर्मल पावर स्टेशन, कच्छ में 35 मेगावाट की बीईएसएस सौर पीवी परियोजना तथा मोरबी और राजकोट में 220 किलोवोल्ट सबस्टेशनों का भी उद्घाटन किया. इसके साथ-साथ पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण की एकल खिड़की आईटी प्रणाली (एसडब्ल्यूआईटीएस) का शुभारंभ किया, जिसे वित्तीय सेवाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए डिजाइन किया गया है. प्रधानमंत्री पीएमएवाई-ग्रामीण के तहत 30 हजार से अधिक घरों को मंजूरी देंगे और इन घरों के लिए पहली किस्त जारी करेंगे, साथ ही पीएमएवाई योजना के तहत घरों के निर्माण का शुभारंभ भी करेंगे.
जानकारी जो मिली है उसके अनुसार यात्रियों के लिए वंदे भारत मेट्रो की सेवा मंगलवार 17 सितंबर से शुरू होगी. पूरी यात्रा के लिए किराए की बात करें तो यह करीब 455 रुपये होगा. रेल मंत्रालय के मुताबिक वंदे मेट्रो ट्रेन में 12 डिब्बे लगाए गए हैं, जिसमें करीब 1150 यात्रियों के बैठने की सुविधा मिलेगी,
