दिल्ली: डी ए वी विद्यालय क्रमांक 1, गांधीनगर विद्यालय में शनिवार दिनांक 3.5.25 को संस्कृत संभाषण शिविर के समापन का कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मनोहर जी प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमान कौशल तिवारी जी तथा विद्यालय के अध्यक्ष महोदय श्रीमान नरेश शर्मा जी उपस्थित रहे. आयोजित कार्यक्रम में शिविर संचालक श्रीमान करणवीर जी भी उपस्थित रहे.

आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों ने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां दी. संस्कृत समूह गीत, एकल गीत ,संस्कृत में एक्शन गीत , स्व अनुभव तथा दैनिक रूप से प्रयोग होने वाले शब्दों सहित विभिन्न प्रस्तुतियों से छात्रों ने कार्यक्रम को सुंदर व मनमोहक रूप प्रदान किया. मुख्य अतिथि तथा मुख्य वक्ता दोनों ने ही संस्कृत की विशेषता, संस्कृत का महत्व तथा संस्कृत से प्राप्त होने वाले संस्कार आदि पर अपने-अपने विचार रखते हुए छात्रों को संस्कृत बोलने ,संस्कृत का जीवन में उपयोग आदि पर बच्चों को समझाया गया. कार्यक्रम के अंत में श्रीमान के मुरली जी ने सभी शिविर में सहभागिता करने वाले अध्यापकों तथा आगंतुक अतिथियों का संपूर्ण विद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद दिया. आयोजित कार्यक्रम में शामिल आगंतुक अतिथियों व छात्र छात्राओं के जलपान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ.