दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक आज 90 वर्ष का हो गया है. इस मौके पर मुंबई में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी, वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण और आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास शामिल हुए.
इस अवसर पर एक सिक्के का भी उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि रिजर्व बैंक की भूमिका देश के बैंकिंग सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में अहम और बड़ी रही है. शीर्ष बैंक के द्वारा जो भी कार्य किया जाता है, उससे देश की आम जनता सीधे रुप से प्रभावित होती है. इसने देश के अंतिम व्यक्ति तक फाइनेंशियल इंक्लूजन पहुंचाने में एक बड़ी भूमिका निभाई है.
उन्होंने कहा कि आरबीआई दुनिया भर में अपने पेशेवर रवैये और प्रतिबद्धता के लिए पहचाना जाता है. बैंकिंग क्षेत्र में हुए रिफॉर्म के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि एक दशक पहले बैंकिंग क्षेत्र गहरे वित्तीय संकट में था, लेकिन अब बैंक मुनाफे में हैं और ऋण वृद्धि रिकॉर्ड स्तर पर है.
The @RBI plays pivotal role in advancing our nation's growth trajectory. Speaking at its 90th year celebrations in Mumbai.https://t.co/95JoqaDy0U
— Narendra Modi (@narendramodi) April 1, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रिजर्व बैंक ने समय-समय पर अपनी विश्ववसनीयता को साबित किया है. दुनिया के कई बड़े देशों के केंद्रीय बैंक से आरबीआई का काम बेहतर रहा है. इसके कारण ग्लोबल लीडरशिप में भारत की स्थिति और मजबूत हुई है. भारतीय बैंकिंग क्षेत्र का बदलाव शोध का एक विषय है. केंद्र सरकार ने पब्लिक सेक्टर के बैंकों के पुनरुद्धार के लिए उनमें 3.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया.
देश के बैंकों में एनपीए 2018 में 11.25 प्रतिशत के रिकॉर्ड उच्च स्तर पहुंच गया था. इसमें सुधार हो रहा है. अब सितंबर 2023 में ये तीन प्रतिशत से भी कम हो गया. आरबीआई केंद्रीय बैंक डिजिटल करेंसी पर भी काम कर रहा है.
