उत्तराखंड 7 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का प्रस्तावित दौरा, जनसभा को करेंगे संबोधित
उत्तराखंड

7 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का प्रस्तावित दौरा, जनसभा को करेंगे संबोधित

उत्तराखंड: केंद्रीय रक्षा मंत्री व भाजपा के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह 7 अप्रैल को लोहाघाट के दौरे पर आ सकते हैं. राजनाथ सिंह के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर ली हैं. बता दें इससे पहले दो अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रुद्रपुर आएंगे. वहीं तीन अप्रैल को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पिथौरागढ़ और विकासनगर में जनसभाएं करेंगे.

भाजपा के पूर्व विधायक व लोहाघाट विधानसभा संयोजक पूरन सिंह फर्त्याल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित दौरे को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि रक्षा मंत्री सात अप्रैल को लोहाघाट आ सकते हैं. लोहाघाट नगर में उनकी एक विशाल जनसभा प्रस्तावित है. फर्त्याल ने बताया की राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर तीन अप्रैल को भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं की बैठक होगी.

बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को सफल बनाने के लिए चर्चा की जाएगी। फर्त्याल ने कहा अगर राजनाथ सिंह लोहाघाट आते हैं तो उन्हें सुनने के लिए विशाल जन सैलाब उमड़ने की पूरी संभावना है. जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को 3 अप्रैल को जिम्मेदारियां सोपी जाएंगी.

Exit mobile version