दिल्ली: राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कुछ इलाकों में मंगलवार शाम को तेज बारिश के बाद तापमान अचानक लुढ़क गया. ठंड और कोहरे में दिल्ली पूरी तरह से लिपट गई है. लोग ठंड से बचने के लिए रूम हीटर का इस्तेमाल करने लगे हैं. सड़कों पर लोग अलाव भी जला रहे है, बारिश और ठंड के चलते रैन बसेरों में रहने वाले लोगों की मुसीबत बढ़ गई है.
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पालम में 1.4 मिलीमीटर व पूसा में 0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई. इसके अलावा आइटीओ सहित कई अन्य इलाकों में भी वर्षा हुई. आज सुबह 5:30 पालम और सफदरजंग इलाके में 100 मी विजिबिलिटी दर्ज की गई है.
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद है. सुबह स्मॉग के साथ-साथ ज्यादातर इलाकों में मध्यम स्तर का व कुछ इलाकों में घना कोहरा हो सकता है. अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
#WATCH | A thin layer of fog covered parts of Delhi this morning as the minimum temperature was recorded at 9°C with a possibility of dense fog, as per IMD.
(Visuals from Dwarka Expressway) pic.twitter.com/rGYioQmfei
— ANI (@ANI) December 25, 2024
मौसम विभाग के अनुसार कल 26 दिसंबर की रात से फिर से बूंदाबांदी के आसार हैं. 27 दिसंबर को मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है. 28 दिसंबर को भी हल्की से मध्यम बारिश होगी. अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहेगा. इसके बाद 29 दिसंबर से मौसम साफ हो जाएगा.
दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बुधवार को एक एडवाइजरी जारी की है. जिसमें यात्रियों को चेतावनी दी गई कि कैट III मानकों का पालन न करने वाली उड़ानों में कम दृश्यता के कारण संभावित व्यवधान हो सकता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, अधिकारियों ने कहा, जबकि दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग और टेक-ऑफ जारी है, कैट मानकों का पालन न करने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं”. यात्रियों से उड़ान के संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने का भी अनुरोध किया गया है. पोस्ट में कहा गया, किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है.
Delhi Airport issues advisory.
Flights that are not CAT III compliant may get affected and the passengers are requested to contact the airline for updated flight information: Delhi Airport pic.twitter.com/TsVXcZc6cl
— ANI (@ANI) December 25, 2024
राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 300 से ऊपर और 400 के बीच में बना हुआ है. अलीपुर में 329, आनंद विहार में 363, बवाना में 360, बुराड़ी क्रॉसिंग में 344, मथुरा रोड में 324, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 356, द्वारका सेक्टर 8 में 374, आईजीआई एयरपोर्ट में 324, आईटीओ में 325, जहांगीरपुरी में 375 जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 318 लोधी रोड में 319 मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 343, मंदिर मार्ग में 330, मुंडका में 392, नरेला में 326, नजफगढ़ में 345, नेहरू नगर में 372, नॉर्थ कैंपस डीयू में 320, पटपड़गंज में 347 आर के पूरा में 357, पूसा में 344 पंजाबी बाग में 372, रोहिणी में 378 शादीपुर में 327, सोनिया विहार में 348, श्री अरविंदो मार्ग में 325, सिरी फोर्ट में 360, विवेक विहार में 352z वजीरपुर में 384 अंक बना हुआ है.
