दिल्‍ली-एनसीआर 3 दिन से भी पहले घोषित करेंगे प्रधानमंत्री, लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर INDIA का बड़ा दावा
दिल्‍ली-एनसीआर

3 दिन से भी पहले घोषित करेंगे प्रधानमंत्री, लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर INDIA का बड़ा दावा

दिल्‍ली: छठे चरण के चुनाव से पहले इसके नतीजों को लेकर इंडिया ब्लॉक की बड़ी पार्टनर कांग्रेस ने बहुत ही धमाकेदार दावा किया है। पार्टी ने कहा है कि विपक्षी गठबंधन को ‘स्पष्ट और निर्णायक’ बहुमत मिलने जा रहा है और एक ही व्यक्ति पूरे पांच साल के लिए प्रधानमंत्री होगा.

कांग्रेस ने बीजेपी की ओर से विपक्षी गठबंधन पर ‘पांच साल में पांच प्रधानमंत्री’ वाले तंज पर भी निशाना साधा है। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि 4 जून को जैसे ही नतीजों की घोषणा होगी, तीन दिनों के भीतर ही इंडिया ब्लॉक प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा कर देगा.

कांग्रेस नेता ने कहा है कि 2004 की तरह 4 जून को 20 साल बाद इतिहास खुद को दोहराएगा। तबके आम चुनावों में बीजेपी का ‘इंडिया शइनिंग’ अभियान नाकाम हो गया था और कांग्रेस की अगुवाई वाला यूपीए सरकार में आ गया था.

जयराम रमेश ने उसी आधार पर दावा किया है कि ‘जो लगातार सवाल उठा रहे हैं कि पीएम कौन होगा (अगर इंडिया ब्लॉक सत्ता में आता है तो), मैं याद दिलाना चाहता हूं कि 2004 में जब कांग्रेस और इसके सहयोगियों को जनादेश मिला था, तीन दिनों के अंदर डॉ मनमोहन सिंह का नाम पीएम के लिए घोषित कर दिया गया था.

Exit mobile version