दिल्‍ली-एनसीआर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कान्स अवॉर्ड जीतने पर पायल कपाडिया को दी बधाई
दिल्‍ली-एनसीआर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कान्स अवॉर्ड जीतने पर पायल कपाडिया को दी बधाई

दिल्‍ली: कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने वाली फिल्ममेकर पायल कपाडिया इन दिनों सुर्खियों में चल रही हैं. दुनिया की सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में उन्हें ग्रैंड प्रिक्स अवार्ड्स से नवाजा गया है. जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. पायल ने अपनी फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ के लिए ग्रैंड प्रिक्स अवार्ड जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है. जिसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देकर उनके कैपेबिलिटी की सराहना किया है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पायल को शुभकामनाएं देने के लिए पोस्ट शेयर किया है.

फिल्ममेकर पायल कपाडिया के इस खास पल और भी ज्यादा खास बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखते हैं, ‘भारत को पायल कपाड़िया पर गर्व है, जिन्होंने 77वें कान फिल्म महोत्सव में अपनी फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट के लिए ग्रैंड प्रिक्स जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने आगे कहा, ‘एफटीआईआई की पूर्व छात्रा, उनकी उल्लेखनीय प्रतिभा वैश्विक मंच पर चमकती रहती है, जो भारत में समृद्ध रचनात्मकता की झलक देती है. यह प्रतिष्ठित सम्मान न केवल उनके असाधारण कौशल का सम्मान करता है, बल्कि भारतीय फिल्म निर्माताओं की नई पीढ़ी को भी प्रेरित करता है.

आपको बता दें कि साल 2024 से पहले भी पायल कपाडिया फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा ले चुकी थी और उन्हें इससे पहले भी ये प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड पिक्स जीतने वाली पायल पहली इंडियन फिल्ममेकर हैं. इससे पहले उन्हें फिल्म ने पाल्मे डी’ओर के लिए अवार्ड दिया गया था. उनकी फिल्म 30 सालों में पहली इंडियन फिल्म थी जो मुख्य प्रतियोगिता में शामिल हुई थी, जिसे एक फीमेल इंडियन फिल्ममेकर ने बनाया था.

Exit mobile version