दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नव वर्ष के अवसर पर देश और विदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं. अपने संदेश में उन्होंने कहा कि नव वर्ष नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है और यह आत्मचिंतन तथा नए संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है. राष्ट्रपति मुर्मू ने सभी से राष्ट्र के विकास, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने का आग्रह किया. उन्होंने आशा व्यक्त की कि 2026 सभी के लिए शांति, सुख और समृद्धि लेकर आएगा और एक मजबूत एवं समृद्ध भारत के निर्माण के लिए नई ऊर्जा का संचार करेगा.
नव वर्ष के उल्लासपूर्ण अवसर पर, मैं देश और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। pic.twitter.com/GEj29ZxOxd
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 1, 2026
पीएम मोदी ने देशवासियों को नए साल 2026 की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आप सभी को 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं. आगामी वर्ष आपके लिए अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए. आपके प्रयासों में सफलता और आपके सभी कार्यों में पूर्णता प्रदान करे. हमारे समाज में शांति और सुख के लिए प्रार्थना.
Wishing everyone a wonderful 2026!
May the year ahead bring good health and prosperity, with success in your efforts and fulfilment in all that you do. Praying for peace and happiness in our society.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 1, 2026
लोकसभा में नेता विपक्ष और कांंग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं. नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलताएं लेकर आए.
आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलताएं लेकर आए।
Wishing everyone a very Happy New Year 2026! pic.twitter.com/DqJYctGyM6
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 31, 2025
कांंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लेटर लिखकर देशवासियों को नए साल 2026 की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लेटर शेयर करते हुए लिखा कि प्रिय देशवासियों, इस शुभ नववर्ष पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. आइए इस वर्ष को कमजोर वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए एक जन आंदोलन बनाएं. काम करने का अधिकार, वोट देने का अधिकार और गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार. आइए मिलकर अपने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करें, नागरिकों को सशक्त बनाएं और समाज में सद्भाव को मजबूत करें.
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की समृद्धि, हाशिए पर रहने वालों का सम्मान और सभी के लिए बेहतर जीवन स्तर- ये हमारे साझा संकल्प होने चाहिए. आने वाला वर्ष आप सभी के लिए सुख, समृद्धि और प्रगति लेकर आए. हैप्पी न्यू ईयर.
Dear fellow citizens,
On this joyful New Year, I extend my warmest greetings to all of you.
Let us make this year a mass movement to protect the rights of the vulnerable – the right to work, the right to vote, and the right to live with dignity. Together, let us safeguard our… pic.twitter.com/nUlm5Pfg72
— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 31, 2025
