दिल्‍ली-एनसीआर पीएम मोदी आधुनिक सुविधाओं से लैस 553 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों की आज रखेंगे नींव
दिल्‍ली-एनसीआर

पीएम मोदी आधुनिक सुविधाओं से लैस 553 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों की आज रखेंगे नींव

दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को अमृत भारत योजना के तहत देश में 553 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की नींव रखेंगे. इन पर करीब 19 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी. इस दौरान करीब 1,500 सड़कों पर ओवरब्रिज तथा अंडरब्रिज की भी नींव रखेंगे. इन पर करीब साढ़े 21 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे.

इसके लिए समारोह 2,000 से अधिक रेलवे स्टेशन और कार्यक्रम स्थलों पर आनलाइन आयोजित किया जाएगा. जिनमें पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए शामिल होंगे. इस दौरान पीएम मोदी उत्तर प्रदेश में गोमती नगर स्टेशन लखनऊ का भी उद्घाटन करेंगे. जिसे करीब 385 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित किया गया है.

देश में अमृत भारत योजना के तहत बनने वाले सभी रेलवे स्टेशन  सिटी सेंटर के रूप में काम करेंगे. जोकि तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे. यह स्टेशन पर्यावरण और दिव्यांग अनुकूल बनाए जाएंगे। इन इमारतों का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला आदि से प्रेरित करके बनाया जाएंगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स करके लिखा कि आज हमारे रेलवे के लिए एक ऐतिहासिक दिन है! दोपहर 12:30 बजे, 2000 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाएं. 41,000 करोड़ रुपये देश को समर्पित किये जायेंगे. यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 553 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा.

Exit mobile version