Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
अमेरिका और मिस्र के दौरे से लौटे PM Modi, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर अमेरिका और मिस्र के दौरे से लौटे PM Modi, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
दिल्‍ली-एनसीआर

अमेरिका और मिस्र के दौरे से लौटे PM Modi, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देर रात अमेरिका और मिस्र की यात्रा के बाद भारत लौट आए हैं. वे 6 दिन बाद स्वदेश लौटे हैं. एयरपोर्ट पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा सांसदों ने पीएम मोदी को फूल देकर उनका स्वागत किया.

मोदी ने 20 जून को अपनी पांच दिवसीय यात्रा शुरू की थी. उन्होंने 21-24 जून तक अमेरिका का दौरा किया. उनकी अमेरिका यात्रा न्यूयॉर्क से शुरू हुई, जहां उन्होंने 21 जून को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का नेतृत्व किया.

इससे पहले दिन में, मोदी ने मिस्र की 11वीं सदी की ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद का दौरा किया, जिसका दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से जीर्णोद्धार किया गया था. उन्होंने काहिरा में हेलियोपोलिस राष्ट्रमंडल युद्ध कब्रिस्तान का भी दौरा किया और प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान मिस्र तथा अदन में बलिदान देने वाले 4,300 से अधिक वीर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. वह गीज़ा के पिरामिड को भी देखने गए.

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडन ने सैन्य विमानों और अमेरिकी ड्रोन सौदे को शक्ति देने के लिए भारत में संयुक्त रूप से जेट इंजन का उत्पादन करने के लिए ‘ऐतिहासिक’ समझौते की सराहना की. मोदी बृहस्पतिवार को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को दो बार संबोधित करने वाले पहले भारतीय नेता बन गए. अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक में उनका पहला संबोधन 2016 में हुआ था.

Exit mobile version