दिल्‍ली-एनसीआर पीएम मोदी ने लांच किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ कैंपेन, दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में लगाया पौधा
दिल्‍ली-एनसीआर

पीएम मोदी ने लांच किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ कैंपेन, दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में लगाया पौधा

दिल्ली: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की. प्रधानमंत्री ने दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पौधारोपण किया. इस दौरान केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी उनके साथ मौजूद रहे. प्रधानमंत्री की योजना है कि इस अभियान के जरिए देशभर में पौधारोपण के प्रति लोगों जागरूक किया जाए, जिससे कि बढ़ रहे ग्लोबल वार्मिंग से निपटा जा सके.

विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है. पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1972 को UNGA द्वारा शुरू किया गया था. इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम भू मि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता रखी गई है. इस बार सऊदी अरब इस खास दिवस की मेजबानी कर रहा है.

पीएम मोदी आज बुद्ध जयंती पार्क में करीबन 10.45 मिनट पर पौधारोपण कर इस अभियान की शुरुआत की है. प्रधानमंत्री की योजना है कि इस अभियान के जरिए देश भर में पौधारोपण के प्रति लोगों जागरूक किया जाए ताकि बढ़ रहे ग्लोबल वार्मिंग से निपटा जा सके. जानकारी दे दें कि इस साल देश के कई राज्यों भीषण गर्मी की मार लोगों को झेलनी पड़ी है. इसकी को लेकर एक्सपर्ट्स ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की सलाह दी है.

Exit mobile version