दिल्‍ली-एनसीआर महाराष्‍ट्र चुनाव में पीएम मोदी ने दिया नारा- “एक हैं तो सुरक्षित हैं”
दिल्‍ली-एनसीआर

महाराष्‍ट्र चुनाव में पीएम मोदी ने दिया नारा- “एक हैं तो सुरक्षित हैं”

महाराष्‍ट्र: विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रचार शुरू कर दिया है. धुले में पीएम मोदी ने शुक्रवार को चुनावी रैली की जिसमें पीएम मोदी ने नया नारा दिया “एक हैं तो सुरक्षित हैं. यानी अगर हम एक हैं, तो हम सुरक्षित हैं.

इसके साथ ही पीएम मोदी ने विपक्षी कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी जातियों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है. कांग्रेस का दृष्टिकोण विभाजित करना और जीतना है. उन्होंने तर्क दिया कि इस तरह की रणनीति हानिकारक और प्रतिकूल है. मोदी ने कहा कांग्रेस समुदायों के बीच विभाजन को बढ़ावा देकर सामाजिक सद्भाव को खतरे में डाल रहा है.

मोदी ने महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी गठबंधन पर भी कटाक्ष किया और इसे आंतरिक संघर्षों वाला दिशाहीन गठबंधन बताते हुए कहा अघाड़ी के सदस्य राज्य के कल्याण पर ध्यान देने के बजाय नेतृत्व के लिए होड़ कर रहे हैं. मोदी ने महाराष्ट्र के साथ अपने गहरे जुड़ाव को व्यक्त किया, और राज्य के नागरिकों के साथ उनके पारस्परिक स्नेह और समर्थन पर जोर दिया. उन्होंने महाराष्ट्र के विकास की गति को जारी रखने का संकल्प लिया इसके साथ ही उन्‍होंने दावा है कि उनकी पार्टी के नेतृत्व में इसमें तेज़ी आई है.

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने अपने कार्यकाल के दौरान मराठी को शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता नहीं दी, जबकि उसे ऐसा करने का अवसर भी मिला था. उन्होंने कहा कि यह चूक महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत के प्रति कांग्रेस की उपेक्षा का उदाहरण है. मोदी ने कहा हमारी सरकार क्षेत्रीय पहचान और भाषाओं का सम्मान करती है और उन्हें बढ़ावा देती है.

Exit mobile version