दिल्‍ली-एनसीआर पीएम मोदी ने महाकुंभ हादसे पर जताया दुख, 8 फरवरी को दिल्ली में बीजेपी सरकार बनने की भविष्यवाणी की
दिल्‍ली-एनसीआर

पीएम मोदी ने महाकुंभ हादसे पर जताया दुख, 8 फरवरी को दिल्ली में बीजेपी सरकार बनने की भविष्यवाणी की

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए घोंडा विधानसभा क्षेत्र में पहली जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि महाकुंभ की घटना में जो पुण्य आत्माओं को उनके परिजनों ने खोया है, उनके लिए संवेदना व्यक्त करता हूं. दिल्ली में विकास का कमल खिलेगा, आप-दा का झूठा लूट नहीं चलेगा. जनता को विकास वाली सरकार चाहिए. 5 फरवरी को आप-दा जाएगी.

हरियाणा के पानी को लेकर केजरीवाल के जहर मिलाने वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 11 साल से हरियाणा का पानी भी पीएम, सांसद और न्यायाधीश पीते हैं. दिल्ली के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों पर घिनौना आरोप लगा दिया. हार के डर से आप बौखला गए हैं. आप बताइए हरियाणा के लोग दिल्ली अलग है क्या? क्या हरियाणा वालों के परिवार बाल- बच्चे, नाते-रिश्तेदार दिल्ली में नहीं रहते हैं क्या? क्या हरियाणा के लोग अपने ही बच्चों के पानी में जहर मिला सकते हैं क्या? हरियाणा का यही भेजा पानी दिल्ली के लोगों की प्यास बुझाती है. हर कोई पीता है. पिछले 11 साल से प्रधानमंत्री भी यही पानी पीता है. पानी पिलाना हमारे देश में धर्म माना जाता है. मैंने हरियाणा की रोटी खाई है. हरियाणा के लोगों ने उंगली पड़कर मुझे राजनीति में चलना सिखाया है. ऐसा सात्विक जीवन मैंने हरियाणा में देखा है. इन आप-दा वालों की लुटिया यमुना में ही डूबेगी.

https://twitter.com/ANI/status/1884519831208411578

आपदा वालों की नियत काम करने की नहीं है. पिछले 5 सालों में दिल्ली विधानसभा 75 दिन ही चली है. इस दौरान दिल्ली में समस्याएं बढ़ी, लेकिन कानून सिर्फ 14 पास हुए. 5 साल में 14 कानून पास हुए इनमें से भी पांच कानून उनके जो विधायक हैं. उनकी सैलरी और पेंशन को तय करने के लिए बने. आपदा वालों को दिल्ली की आम जनता से समस्या से कोई लेना-देना नहीं है.आपदा वालों ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर हमारे सैनिकों की वीरता पर सवाल उठाए थे. दिल्ली के लोगों से कहना चाहता हूं कि मां भारती से विश्वासघात करने वाले ऐसे ऐसे लोगों को सजा देने का मौका है 5 फरवरी.

यह ऐसा हैं कि सीएजी की रिपोर्ट को कागज का टुकड़ा बनाकर फेंक दिया. आप-दा सरकार ने सीएजी की रिपोर्ट दबा कर बैठ गई है. इसमें शराब घोटाला, शीशमहल घोटाला, शिक्षा घोटाला, अस्पताल घोटाला ऐसे हर चीज से पर्दा उठने का डर है. भाजपा का उम्मीदवार को जीतते ही विधानसभा के यह मोदी की दूसरी गारंटी है पहले सत्र में ही सीएजी की रिपोर्ट टेबल कर दी जाएगी. नेता कितना भी बड़ा क्यों ना हो वह किसी का सुरक्षा कवच नहीं हो सकता, वह तो सेवक होता है.

Exit mobile version