दिल्‍ली-एनसीआर पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने राष्ट्रपति मुर्मू से कीं अलग-अलग मुलाकात, सियासी सरगर्मी तेज
दिल्‍ली-एनसीआर

पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह ने राष्ट्रपति मुर्मू से कीं अलग-अलग मुलाकात, सियासी सरगर्मी तेज

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अलग-अलग मुलाकात की. हालांकि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की राष्ट्रपति के साथ हुई भेंट का कारण पता नहीं चल पाया है. लेकिन इन मुलाकातों को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

इस बारे में राष्ट्रपति भवन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.’’

पीएम मोदी के राष्ट्रपति से मुलाकात के कुछ घंटों बाद गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुर्मू से भेंट की. इसको लेकर राष्ट्रपति भवन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.’’

वहीं गृह मंत्री ने मुर्मू के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर साझा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की.”

हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय से अब तक कोई बयान नहीं आया है. मोदी की हाल में ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा के बाद राष्ट्रपति के साथ ये पहली मुलाकात थी.

Exit mobile version