Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
दिल्‍ली-एनसीआर

पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

दिल्‍ली: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज 135वीं जयंती है. इस खास अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उनको श्रद्धांजलि दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को याद किया. लिखा, ‘उनकी जयंती के अवसर पर, मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जवाहर लाल नेहरू को आधुनिक भारत का जनक और संस्थानों का निर्माता कहा। उन्होंने उनको लोकतांत्रिक, प्रगतिशील, निडर और दूरदर्शी बताया.

राहुल ने एक्स पर लिखा, आधुनिक भारत के जनक, संस्थानों के निर्माता, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर सादर नमन. लोकतांत्रिक, प्रगतिशील, निडर, दूरदर्शी, समावेशी – हिंद के जवाहर’ के यही मूल्य हमारे आदर्श और हिंदुस्तान के आधारस्तंभ हैं और हमेशा रहेंगे.

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जवाहर लाल नेहरू को याद करते हुए एक्स पर लिखा, दुनिया में जितनी भी बुराइयां हैं, डर उन सबकी बुनियाद है. दशकों के संघर्ष और असंख्य कुर्बानियों के बदले जब हमने आजादी हासिल की, तब भी ऐसे लोग थे जो भोली-भाली जनता को डराने और बहकाने की सियासत करते थे. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने डटकर उनका मुकाबला किया और आम जनता से कहा – डरो मत

उन्होंने आगे लिखा, ‘जनता में डर फैलाने वाले लोग जनता के सच्चे प्रतिनिधि नहीं हो सकते. जनसेवक सीना तानकर सबसे आगे खड़े होते हैं ताकि लोग निडर होकर जी सकें. पंडित नेहरू जी ने जनता को हमेशा निडरता और नि:स्वार्थ सेवा की सीख दी तो दूसरी तरफ राष्ट्र निर्माण के हर पड़ाव पर जनता को सर्वोपरि रखा. आधुनिक भारत के निर्माता को सादर नमन.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘एकता मन और हृदय की होनी चाहिए, एक साथ रहने की भावना होनी चाहिए…पंडित जवाहरलाल नेहरू.

खड़गे ने आगे लिखा, ‘भारत को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाले, आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में विकासशील बनाने वाले, देश को निरंतर ‘विविधता में एकता’ का संदेश देने वाले, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी व हमारे प्रेरणास्रोत, “हिन्द के जवाहर” की 135वीं जयंती पर हम उनके देश के प्रति अभूतपूर्व योगदान को याद करते हैं.

Exit mobile version