दिल्‍ली-एनसीआर ग्रेटर नोएडा वेस्ट: नवीनतम उच्च स्तरीय शैक्षिक सुविधाओं के ‘बजरंग इंटरनेशनल स्कूल’ का हुआ भव्य शुभारंभ
दिल्‍ली-एनसीआर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: नवीनतम उच्च स्तरीय शैक्षिक सुविधाओं के ‘बजरंग इंटरनेशनल स्कूल’ का हुआ भव्य शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: शिक्षा के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत करते हुए, दिनांक 18/1/2026 को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 2 में बजरंग इंटरनेशनल स्कूल का भव्य उद्घाटन किया गया. यह स्कूल अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के साथ क्षेत्र के बच्चों को वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान करने के लिए तैयार है.

उद्घाटन समारोह मुख्य अतिथि सांसद महेश शर्मा व विधायक तेज पाल नागर ने स्कूल चैयरमैन पप्पू यादव को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक उच्च स्तरीय स्कूल खोलने पर बधाई देते हुए कहा कि इससे इस क्षेत्र के अभिवाहकों को अपने बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा दिलाने में मदद मिलेगी, स्कूल में एक विशाल खेल मैदान होने के कारण विशेषकर खेलों में रुचि रखने वाले छात्रों को अपने पसंदीदा गेम को सुधारने का अच्छा मौका मिलेगा. सांसद महेश शर्मा ने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अभिवाहकों को अपने बच्चों को इस स्कूल में उच्च स्तरीय शिक्षा दिलाने में कोई भी बांधा नहीं आने दी जाएगी. स्कूल को प्रशासनिक स्तर पर वो किसी भी मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे.

वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स (2025): अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित खेलो में 68 किलोग्राम भार वर्ग में कुश्ती में स्वर्ण पदक विजेता बबीता नागर ने भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक उच्च स्तरीय स्कूल खोलने पर स्कूल प्रशासन को बधाई दीव स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने आने वाले छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए एक उच्च स्तरीय विशाल खेल मैदान की खूब प्रशंसा की.

स्कूल प्रशासन चैयरमैन पप्पू यादव ने बताया कि परिसर को 21वीं सदी की जरूरतों के अनुसार डिजाइन किया गया है. स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम, उन्नत विज्ञान और कंप्यूटर प्रयोगशालाएं हैं.

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों और आत्मविश्वास का संचार करना है. बजरंग इंटरनेशनल स्कूल में हम एक ऐसा वातावरण प्रदान करेंगे जहाँ हर बच्चा अपनी अद्वितीय प्रतिभा को पहचान सके.

 

प्रवेश प्रक्रिया शुरू:

स्कूल प्रबंधन ने घोषणा की है कि नए शैक्षणिक सत्र (2026-27) के लिए निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अभिभावक अधिक जानकारी के लिए स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या सेक्टर 2 स्थित स्कूल परिसर में संपर्क कर सकते हैं.

इस नए स्कूल के खुलने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों, विशेषकर सेक्टर 2 और आसपास की सोसायटियों में रहने वाले परिवारों को अपने बच्चों के लिए एक बेहतर शैक्षिक विकल्प मिल गया है. स्कूल प्रशासन द्वारा क्षेत्र के आए अभिवाहकों को चादरें व शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया.

Exit mobile version