दिल्ली: मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून उत्तर से लेकर दक्षिण और पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में पहुंच चुका है. इसका प्रभाव अधिकांश राज्यों में देखा जा रहा है. पूरे देश में बारिश संबंधी गतिविधि जारी है. आईएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रूप से 08 जुलाई तक पूरे देश को कवर करता है लेकिन इस बार समय से पहले पहुंच चुका है.
मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. 30 जून को झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक वर्षा हो सकती है. दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को पूरे देश में पहुँच गया. सामान्य रूप से ऐसा 08 जुलाई तक होता है. पूरे भारत को कवर करने की सामान्य तिथि से 9 दिन पहले ही मॉनसून पूरे देश को कवर कर चुका है.
Update on further advance of Southwest Monsoon (29th June 2025)
The Southwest Monsoon has further advanced into remaining parts of Rajasthan, West Uttar Pradesh and Haryana and Entire Delhi today, the 29th June 2025. Thus, it has covered the entire country on 29th June, 2025,… pic.twitter.com/bye8XXgagd
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 29, 2025
पूर्व और मध्य भारत
झारखंड, ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा आज से एक से दो दिनों के दौरान सामान्य से भारी बारिश होने के आसार हैं. इनमें से कुछ जगहों पर गरज, बिजली और आंधी आने की संभावना है.
उत्तर-पश्चिम भारत
उत्तराखंड, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में आज से एक दो दिनों के दौरान सामान्य से भारी बारिश होने का अनुमान है. उत्तर-पश्चिम भारत में कई जगहों पर वर्षा के साथ गरज, बिजली और तेज हवा चलने का अनुमान है.
पश्चिम भारत
गुजरात, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र, कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा के विभिन हिस्सों में आज से अगले दो तीन दिनों के दौरान सामान्य से अत्यंत अधिक बारिश होने के आसार हैं.
पूर्वोत्तर भारत
पूर्वोत्तर राज्यों में शामिल असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 7 दिनों के दौरान अधिकांश भागों में हल्की से भारी बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान कुछ जगहों पर बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत
तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक, माहे, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के विभिन्न हिस्सों में अगले 7 दिनों के दौरान सामान्य से भारी बारिश होने का अनुमान है. इनमें से कुछ जगहों पर बारिश के साथ गरज, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है.
