दिल्‍ली-एनसीआर वाराणसी में नामांकन से पहले मोदी का मेगा रोड शो होगा, पीएम 14 मई को भरेंगे पर्चा
दिल्‍ली-एनसीआर

वाराणसी में नामांकन से पहले मोदी का मेगा रोड शो होगा, पीएम 14 मई को भरेंगे पर्चा

दिल्‍ली: देश के प्रधानमंत्री एवं वाराणसी सांसद नरेंद्र मोदी 14 मई को नामांकन करेंगे. इससे पहले पीएम लोगों का जनसमर्थन हासिल करने के लिए 13 मई को वाराणसी में मेगा रोड शो करेंगे. वाराणसी लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होगा. वहीं, चार जून को परिणाम आएगा. पीएम नरेंद्र मोदी के रोड को लेकर बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। 2014 में पहली बार मोदी ने वाराणसी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. इसके बाद 2019 में फिर से चुनाव लड़ा और जीते. इससे पहले यहां से मुरली मनोहर जोशी सांसद थे. वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिसमें वाराणसी कैंट, रोहनिया, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण और सेवापुरी शामिल है.

वाराणसी लोकसभा सीट से कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को चुनावी मैदान में उतारा है. इससे पहले 2019 में मोदी के सामने सपा की शालिनी यादव और कांग्रेस के अजय राय थे. सपा दूसरे नंबर और कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही थी. मोदी को रिकॉर्ड वोट मिले थे. इस बार सपा-कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. वाराणसी की जनसंख्या करीब 40 लाख है.

उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी आम चुनाव में ‘अर्ध-शतक’ का आंकड़ा पार करने के लिए संघर्ष करेगी. उन्होंने उत्तर प्रदेश के रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने के फैसले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा कि केरल के वायनाड में ‘हार के डर’ से उन्होंने यह कदम उठाया है. राहुल वायनाड से मौजूदा सांसद हैं.

Exit mobile version