दिल्ली: पूरा देश आज बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दशहरा का पर्व मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं. मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा विजयादशमी के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। यह अन्याय पर न्याय की विजय का पर्व है. यह त्योहार सत्य और सदाचार के मूल्यों पर हमारे विश्वास का प्रतीक है. इस शुभ अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हम न्याय का पक्ष लेंगे. मेरी मंगल कामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करे तथा हमारा देश सदा विकास के पथ पर अग्रसर रहे.
देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 12, 2024
कांग्रेस अध्यक्ष मलिक्कार्जुन खरगे ने विजयादशमी के मौके पर बधाई संदेश देते हुए लिखा अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य एवं अन्याय पर न्याय की विजय के प्रतीक विजयादशमी के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने अपील की कि आज के दिन हम सब मिलकर अच्छाई का सम्मान एवं बुराइयों का अंत करके समाज में न्याय, शांति, प्रेम, सामाजिक सौहार्द व भाईचारे को बढ़ाने का संकल्प लें.
विजय दशमी के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। यह अन्याय पर न्याय की विजय का पर्व है। यह त्यौहार सत्य और सदाचार के मूल्यों पर हमारे विश्वास का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हम न्याय का…
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 12, 2024
जानकारी दें कि दशहरा का त्योहार असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जातो है. पुराणों की माने तो इस दिन 10 दिन से चले युद्ध में मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर दिया था और इसी दिन भगवान राम ने रावण का अंत करके लंका पर विजय भी प्राप्त की थी. इसी के चलते इस दिन शस्त्र पूजा, दुर्गा पूजा, राम पूजा और शमी पूजा का खासा महत्व है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो कार्य शुरू किया जाता है उसमें जीत अवश्य मिलती है.
