दिल्ली: इंडिया ब्लॉक ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे. उनका मुकाबला एनडीए के सीपी राधाकृष्णन से होगा.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “उपराष्ट्रपति पद का यह चुनाव एक वैचारिक लड़ाई है और सभी विपक्षी दल इस पर सहमत हैं और यही कारण है कि हमने बी सुदर्शन रेड्डी को संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामित किया है…
कौन हैं जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी
जस्टिस रेड्डी का जन्म 8 जुलाई 1946 को हुआ था। बीए, एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने हैदराबाद से वकालत शुरू की। 1971 में आंध्र प्रदेश बार काउंसिल में शामिल हुए। आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में वह रिट और सिविल मामलों की वकालत करते थे। 1988 से 90 तक वह आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में सरकारी वकील रहे। 1990 में उन्होंने केंद्र सरकार के लिए अडिशन स्टैंडिंग काउंसल के तौर पर काम किया।
वह उस्मानिया यूनिवर्सिटी के भी कानूनी सलाहकार रह चुके हैं। 2 मई 1995 को उन्हें आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में स्थायी जज नियुक्त किया गया। साल 2005 में वह गुवाहाटी हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस बन गए। इसके बाद 2007 में वह सुप्रीम कोर्ट में जज बने और चार साल तक सुप्राीम कोर्ट में ही सेवा देने के बाद रिटायर हो गए।
