दिल्‍ली-एनसीआर नोएडा में दो जगहों पर आग लगने की घटना आई सामने, सोसाइटी में मचा हड़कंप
दिल्‍ली-एनसीआर

नोएडा में दो जगहों पर आग लगने की घटना आई सामने, सोसाइटी में मचा हड़कंप

नोएडा: शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटना सामने आई. पहली घटना में आग सेक्टर 74 स्थित आईवीवाई काउंटी सोसाइटी की 12वीं मंजिल में लगी. वहीं दूसरी घटना में आग नोएडा के सेक्टर 52 शताब्दी बिहार स्थित रेस्टोरेंट में लगी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया.

दरअसल, नोएडा के सेक्टर 74 स्थित आइवीवाई काउंटी सोसाइटी में इमारत की 12वीं मंजिल पर आग लगी. घटना सेक्टर 113 पुलिस थाना के क्षेत्र में हुई. लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. फिलहाल दमकलकर्मी और पुलिस मौके पर मौजूद हैं और किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है.

वहीं सेक्टर 52 के पास एक रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू कर लिया. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. यहां ऊपर पीजी संचालित होता है. इस संबंध में चीफ फायर अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि दोनों ही जगहों पर आग को काबू में कर लिया गया है. आग लगने की घटनाओं में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है. प्रथम दृष्टिया शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है. अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Exit mobile version