दिल्‍ली-एनसीआर हर घर फहराएं तिरंगा: पीएम मोदी ने किया ट्वीट, सोशल मीडिया पर डीपी बदलने की अपील
दिल्‍ली-एनसीआर

हर घर फहराएं तिरंगा: पीएम मोदी ने किया ट्वीट, सोशल मीडिया पर डीपी बदलने की अपील

दिल्‍ली: आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है. इस दौरान उन्होंने बताया है कि “हर घर तिरंगा आंदोलन की भावना में, आइए हम अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदलें और इस अनूठे प्रयास को समर्थन दें. जो हमारे प्यारे देश और हमारे बीच के बंधन को गहरा करेगा.

पीएम मोदी ने अनुरोध किया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा झंडा की तस्वीर लगाएं. प्रधानमंत्री ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डिस्पले पिक्चर में भी तिरंगा झंडा लगाया है.

पीएम मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा आंदोलन में हिस्सा लेने का अनुरोध करते हुए कहा कि भारतीय ध्वज स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है. उन्होंने आगे और लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड करने का आग्रह किया.

उन्होंने कहा कि तिरंगा, स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है. हर भारतीय का तिरंगे से भावनात्मक जुड़ाव है और यह हमें राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है.

Exit mobile version