दिल्‍ली-एनसीआर ग्रेनो वेस्ट: J.M. international School में “एक देश एक धड़कन” की पहल पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
दिल्‍ली-एनसीआर

ग्रेनो वेस्ट: J.M. international School में “एक देश एक धड़कन” की पहल पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

ग्रेटर नोएडा: ग्रेनो वेस्ट के J.M. international School में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन- संस्कृति मंत्रालय की पहल पर ‘ “एक देश एक धड़कन” ‘ के अंतर्गत विद्यालय में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति और एकता की भावना को प्रोत्साहित करने, हमारे वीर सैनिकों की बहादुरी, शौर्य और निःस्वार्थ सेवा को भी समर्पित था.

 

यात्रा की शुरुआत सुबह 8:00 बजे विद्यालय परिसर में राष्ट्रगान से की गई. स्कूल चेयरमैन श्री आर.बी गुप्ता, डायरेक्टर वासु गुप्ता एवं सी.ए.ओ कृति गुप्ता द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई. इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्या , शिक्षकगण , अभिभावक एवं अनेकों छात्र, छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ स्कूल के मुख्य द्वार से लेकर आसपास की सोसायटीज तक मार्च किया.

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भावना कुलश्रेष्ठ ने कहा,तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं ,बल्कि हमारे गौरव, एकता और स्वतंत्रता का प्रतीक है. छात्रों द्वारा लगाए गए “एक देश एक धड़कन,” भारत माता की जय जैसे नारों से वातावरण देशभक्ति से गुंजायमान हो गया. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी सहयोगियों, पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन और मीडिया को धन्यवाद ज्ञापित किया गया. तथा भविष्य में भी देशभक्ति और एकता की भावना को प्रोत्साहित करने जैसे आयोजनों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई गई.

Exit mobile version