उत्तराखंड: राजधानी देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में मौजूद आइस रिंक इन दिनों मीडिया सेंसेशन बना हुआ है. सोशल मीडिया पर इससे जुड़े फोटग्राफ, वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं. साथ ही आइस रिंक में प्रैक्टिस करते खिलाड़ी भी इसकी खूबसूरती को चार चांद लगा रहे हैं. कई सालों से बदहाल पड़ा देहरादून का आइस रिंक से बार फिर से चमक रहा है. जिसके कारण इन दिनों भारतीय आइस हॉकी टीम दुबई में होने जा रही एशियाई चैंपियनशिप के लिए यहां पसीना बहा रही है.
देहरादून आइस हॉकी रिंग महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में इन दिनों देहरादून की लेटेस्ट डेस्टिनेशन बनी हुई है. सोशल मीडिया पर देहरादून आइस रिंक को लेकर आपको खूब सारी फोटो वीडियो और रील्स देखने को मिल जाएगी. उत्तराखंड खेल विभाग ने शाम को 1 घंटे इस आइस रिंक को आम लोगों के लिए खुला रखा है. फ्री एंट्री की यह वजह से इन दिनों आइस रिंक मीडिया सेंसेशन बना हुआ है.
केवल सोशल मीडिया नहीं बल्कि भारतीय आइस हॉकी टीम के लिए भी उत्तराखंड खेल विभाग इस बदहाल आइस रिंक को वापस ऑपरेशनल स्थिति में लाया है. भारतीय आइस हॉकी टीम प्रवक्ता दिस्कित अंग्मो ने बताया अब तक उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जितनी भी प्रतियोगिताओं में भाग लिया तो उसके लिए उन्होंने केवल नेचुरल पौंड के ऊपर ही प्रैक्टिस की है. यह पहली दफा है जब वह आर्टिफिशियल आइस रिंक के ऊपर अपने आने वाली एशियाई चैंपियनशिप के लिए प्रैक्टिस कर रही हैं.
भारतीय आइस हॉकी टीम इन दोनों देहरादून में मौजूद साउथ एशिया के एकमात्र कृत्रिम आइस रिंक में प्रैक्टिस कर रही है. दिस्कित अंग्मो कहती है कि साल 2011-12 में जब इस आइस रिंक को बनाया था तो उसे समय वह छोटी थी. उन्हें बहुत उम्मीद थी कि इस रिंक से उन्हें काफी लाभ मिलेगा, लेकिन उसके बाद जिस तरह से लंबे समय तक यह बदहाल पड़ा रहा निश्चित तौर से इसे भारतीय आइस हॉकी टीम का भी बहुत नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा अब इसे फिर से खोल दिया गया है. जिसकी उन्हें काफी खुशी है.
खेल विभाग के अथक प्रयासों के बाद देहरादून महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का यह आइस रिंकएक बार फिर से फंक्शनल हो गया है. इसकी बदहाल अवस्था और दोबारा से फंक्शनल किए जाने को लेकर खेल निदेशक प्रशांत आर्य बताते हैं कि इस आइस रिंक के बदहाल होने के पीछे सबसे बड़ा कारण इस पर प्रतिदिन आने वाला खर्च था. इसी खर्च का समाधान खेल विभाग ने सोलर प्लांटेशन से निकाल लिया है. खेल निदेशक प्रशांत आर्य ने बताया रिंक के छत पर दो मेगावाट का सोलर पैनल प्लांट लगाया गया है.
