उत्तराखंड पैतृक गांव पंचूर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, रात्रि विश्राम के बाद लोगों से की मुलाकात
उत्तराखंड

पैतृक गांव पंचूर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, रात्रि विश्राम के बाद लोगों से की मुलाकात

उत्तराखंड: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे. उनके गांव से एक भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सत्ता के शीर्ष पद पर होने के बावजूद अपने गांव की मिट्टी से जुड़ाव का यह दृश्य लोगों को खासा पसंद आ रहा है. वीडियो में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ एक छोटे बच्चे को प्यार से दुलार रहे हैं.

साथ ही वे बच्चें को चॉकलेट दे रहे हैं. साथ ही वे कहते सुनाई दे रहे हैं “हम भी तुम्हारे दादा हैं’. मासूम बच्चा उन्हें फूल भेंट करता नजर आता है. आसपास खड़े ग्रामीण इस पल को कैमरे में कैद करते दिखाई देते हैं. इस आत्मीय मुलाकात ने ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान ला दी. पंचूर गांव पहुंचे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अन्य ग्रामीणों से भी घुल-मिलकर बातचीत की. उनका हालचाल जाना और क्षेत्र की स्थितियों की जानकारी ली.

योगी आदित्यनाथ का बच्चों से मेल मुलाकात का ये वीडियो हर किसी को पंसद आ रहा है. सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बार फिर दिखाता है कि बड़े पद पर पहुंचने के बाद भी योगी आदित्यनाथ अपनी गांव और जड़ों के कितने करीब हैं.

पंचर गांव आने से पहले योगी आदित्यनाथ ने यमकेश्वर पहुंचे थे. वहां उन्होंने प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन किये. इसके बाद वे जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर पहुंचे. यहां उन्होंने नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम किया. इस दौरान उत्तराखंड सीएम के साथ ही दूसरे नेता भी उनके साथ मौजूद रहे.

Exit mobile version