दिल्ली: प्रधानमंत्री से मिलने के लिए आज दो छोटी बच्चियां आईं, बता दें ये बच्चियां हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दतात्रेय की पोतियां हैं, प्रधानमंत्री ने दतात्रेय से भी अलग से मुलाकात की, खास बात ये कि पीएम मोदी ने बड़े स्नेह के साथ इन बच्चियों के अपने पास बिठाया, इस दौरान इन बच्चियों ने एक कविता भी गाई जिसे सुनकर पीएम मोदी खिलखिलाकर हंसे.
उनकी दोनों पोती ने पीएम मोदी के लिए कहा -खुद का जीवन भी जिसने भारत के नाम किया,वतन के खातिर दीपक बनकर खुद को जला दिया. पीएम नरेंद्र मोदी इसे सुनकर बेहद खुश हुए और खिलखिलाकर हँस पड़े, सुनने के बाद प्रधानमंत्री ने दोनों ही बच्चियों को गले लगाया और उन्हें चॉकलेट खाने के लिए दिए.
गौर हो कि लोकसभा के पहले संसद सत्र का तीसरा दिन काफी गहमा-गहमी भरा रहा सांसद बिरला को लगातार दूसरी बार लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू अध्यक्षीय आसन तक लेकर गए.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi receives two special visitors at his office today in Parliament. pic.twitter.com/mMgRBKlakB
— ANI (@ANI) June 26, 2024
अक्सर कई मौकों पर देखा गया है कि पीएम मोदी व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद समाज के हर वर्ग के लोगों से जुड़ने के लिए समय निकालते हैं. इसी क्रम में बुधवार को पीएम मोदी ने अपने दो खास मेहमानों से मुलाकात की. बता दें कि 9 दिसंबर 2023 को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोती जशोधरा का वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी पोती प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा में एक कविता कि हम से ज्यादा मातृभूमि को जिसने मान दिया, खुद का जीवन भी जिसने भारत के नाम किया, वतन की खातिर खुद को दीपक बनकर जला दिया.
